फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BDO salooni joined office in night 8 pm in chamba himachal pradesh

कुर्सी पर बैठने की जल्दी में महिला अधिकारी ने रात को खुलवा दिया बंद दफ्तर

Thu, 23 Jan 2020 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
BDO salooni joined office in night 8 pm in chamba himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार

विकास खंड अधिकारी की कुर्सी पर बैठने की जल्दी में अधिकारी ने नियमों को दरकिनार कर रात को ही बंद कार्यालय खुलवाकर ज्वाइनिंग दी। शाम पांच बजे सभी सरकारी कार्यालय बंद हो जाते हैं। विकास खंड अधिकारी सलूणी के पद पर बीस जनवरी को सरकार ने महिला अधिकारी के आर्डर किए थे। वह जिले से बाहर तैनात थीं। महिला अधिकारी बीस जनवरी रात को सलूणी पहुंचीं।

विज्ञापन


कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों को उन्होंने रात आठ बजे कार्यालय में बुलाया और रात को ज्वाइनिंग दी। कार्यालय में बीडीओ पद पर पहले से तैनात विभागीय अधिकारी सात बजे तक उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह रात आठ बजे पहुंचीं। वह 21 जनवरी को भी ज्वाइनिंग दे सकती थीं। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से शिकायत की है। 
विज्ञापन


फिलहाल, सरकार ने बीडीओ पद पर पुरुष अधिकारी के दोबारा ऑर्डर कर दिए हैं, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने रात को ज्वाइनिंग के मामले की जांच करने की मांग की है। उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ पुरुष अधिकारी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह 21 रात को शिमला गए थे। महिला अधिकारी ने रात आठ बजे कार्यालय में जाकर ज्वाइनिंग दी। उनके साथ कार्यालय के दो अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ इंदु शर्मा ने बताया कि उनके बीस को सलूणी के लिए ऑर्डर हुए थे। उन्होंने कार्यालय में शाम छह बजे ज्वाइन किया। उन्होंने रात को कार्यालय नहीं खुलवाया है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने रात को बीडीओ की ज्वाइनिंग करने की शिकायत की है। इसकी जांच की जाएगी। जो अधिकारी व कर्मचारी इसमें संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed