{"_id":"5cfbea02bdec22076d206ce2","slug":"bcci-situation-worrisome-for-some-years-anurag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ साल से बीसीसीआई की स्थिति चिंताजनक: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ साल से बीसीसीआई की स्थिति चिंताजनक: अनुराग
Sun, 09 Jun 2019 11:42 AM IST
Krishan Singh
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बीसीसीआई की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक करार दिया है। अनुराग ने कहा कि आईसीसी लगातार बीसीसीआई की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
खासकर पिछले तीन चार सालों से बीसीसीआई का स्तर गिर रहा है। बीसीसीआई को अब उसके सदस्य न चला कर कोई और चला रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को चलाने वालों को इसकी अनदेखी पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि पूर्व में बीसीसीआई की पूरे विश्व में अलग पहचान थी। अनुराग ठाकुर बिलासपुर में अभिनंदन समारोह के बाद अनौपचारिक बातचीत के दौरान बोल रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि धोनी के दस्तानों पर बने बलिदान के बैज पर आईसीसी ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
तो अनुराग बोले ‘यह उन लोगों को बताना चाहिए जो वर्तमान में बीसीसीआई को चला रहे हैं।’ अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मामला देशहित से जुड़ा था जिसे बीसीसीआई की ओर से आईसीसी के समक्ष सही ढंग से नहीं रखा जा सका। यह पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए और देश हित से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि धोनी के दस्तानों पर बलिदान बैज को लेकर उपजे विवाद पर आईसीसी ने धोनी को बैज हटाने को कहा है। आईसीसी के इसे नियमों के खिलाफ बताया है।