फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bcci ground and pitches committee North india chairman Daljit Singh visited dharamsala stadium.

अफ्रीका की भी मदद करेगी धर्मशाला की पिच

Sat, 19 Sep 2015 09:07 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Bcci ground and pitches committee North india chairman Daljit Singh visited dharamsala stadium.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए फायदेमंद होगी। इससे भारतीय बल्लेबाजों के साथ साथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन दिखा सकते हैं। ऐसे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच का रोमांच भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


यह कहना है बीसीसीआई पिच और मैदान के चेयरमैन दलजीत सिंह का। उन्होंने वीरवार को धर्मशाला स्टेडियम का दौरा किया। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच के लिए बन रही पिचों पर संतोष जताया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने विश्व के कई देशों का भ्रमण किया है।
विज्ञापन


अपने अनुभव के हिसाब से धर्मशाला स्टेडियम खूबसूरती में वर्ल्ड रैंकिंग के हिसाब से तीसरे नंबर पर लगता है। भारत में पहली तेज पिच उन्होंने ही बनाई थी। कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसने पिच क्यूरेटर कमेटी बनाई है। यह कमेटी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की अध्यक्षता में बनाई गई थी। कहा कि धर्मशाला की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता इंद्रूनाग से बारिश न होने की मन्नत

Bcci ground and pitches committee North india chairman Daljit Singh visited dharamsala stadium.

दो अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए के पदाधिकारियों ने देवता इंद्रूनाग की पूजा-अर्चना की। एचपीसीए पदाधिकारियों ने इंद्रूनाग मंदिर में हवन यज्ञ कर देवता से क्रिकेट मैच के सफल आयोजन की प्रार्थना की। पदाधिकारियों ने मंदिर में कन्या पूजन भी किया। इसके बाद लंगर लगाया गया। इंद्रूनाग देवता को बारिश का देवता माना जाता है। धर्मशाला के लोग किसी भी आयोजन से पहले इंद्रूनाग देवता की पूजा जरूर करते हैं, ताकि आयोजन वाले दिन बारिश न हो।

साथ ही आयोजन सफल रूप से हो जाए। इसी तर्ज पर एचपीसीए भी हर मैच से पहले इंदू्रनाग देवता की पूजा-अर्चना करती है। एचपीसीए पदाधिकारियों ने देवता के समक्ष प्रार्थना की कि मैच वाले दिन बारिश न हो। मैच का सफल आयोजन हो जाए। एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि मैच के सफल आयोजन के लिए वीरवार को इंद्रूनाग मंदिर में देवता की पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed