फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCA, PGDCA addmission strat from 10 july

बीसीए और पीजीडीसीए के लिए भी दस जुलाई से शुरू होंगे दाखिले

Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BCA, PGDCA addmission strat from 10 july
संजौली, कोटशेरा और आरकेएमवी में इन कोर्सों के लिए मेरिट पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

अन्य कोर्सों के मुकाबले अधिक होगी फीस
कॉलेजों में पीजीडीसीए भी कर सकेंगे अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सरकारी कॉलेजों में स्वयं वित्त पोषित (पेड) कोर्सों में भी मेरिट आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। शहर के संजौली, कोटशेरा और आरकेएमवी में बीसीए, बीबीए और पीजीडीसीए कोर्स करवाए जाते हैं।
कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए दस जुलाई से दाखिले शुरू होंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीवॉक कोर्स के अलावा इन कॉलेजों में बीसीए, बीबीए और पीजीडीसीए के लिए भी दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें दाखिला जमा दो कक्षा में हासिल किए नंबर की मेरिट आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन

स्वयं वित्त पोषित इन कोर्सों में सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड दो श्रेणी में सीटें भरी जाती हैं। कोर्स की फीस अन्य कोर्सों की तुलना में अधिक होती है। सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की फीस में भी अंतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली और राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में दस जुलाई से ही इन कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला (आरकेएमवी) में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स के लिए बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि कॉलेज में संचालित किए जा रहे बीएससी माइक्रो बायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी के अलावा पीजीडीसीए और बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन दोनों मोड से आवेदन की सुविधा छात्राओं को दी जाएगी।
किस कॉलेज में कौन से कोर्स
संजौली में हैं बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए कोर्स
संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि कॉलेज में संचालित किए जा रहे सभी कोर्सों के प्रोस्पेक्टस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसमें प्रवेश से संबंधित हर जानकारी छात्र को उपलब्ध करवाई है। आवश्यक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाए हैं। कॉलेज में बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए कोर्स स्वयं वित्त पोषित से चलाए जा रहे हैं। इन सभी कोर्स की 40-40 सीटें हैं। इसमें 20 सीटें सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड होती हैं।
कोटशेरा में भी बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा की प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने बताया कि उनके कॉलेज में बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स चल रहे हैं। इनकी 40-40 सीटों में आधी सब्सिडाइज्ड श्रेणी से भरी जाएंगी। मेरिट आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।
आकेएमवी में हैं यह चार कोर्स
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में बीएससी बॉयो टेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रो बायोलॉजी कोर्स में 25-25 सीटों का बैच बैठाया जाता है। पीजीडीसीए और बीसीए सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में 60-60 सीटें भरी जाती हैं। इन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रक्रिया शुरू है। प्रोस्पेक्टस और प्रवेश के लिए आवेदन संबंधित जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

---------------------------
शैक्षणिक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीवॉक कोर्स के अलावा शहर के कॉलेजों संचालित किए जा रहे सेल्फ फाइनानसिंग (स्वयं वित्त पोषित) कोर्स में मेरिट ही प्रवेश का आधार रहेगा। इन कोर्स में बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स ऐसे हैं, जो तीनों बड़े कॉलेजों में चल रहे हैं। इन कोर्स के लिए तय संख्या में छात्र मिलने में कॉलेजों को इस बार भी मुश्किल हो सकती है। हालांकि सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में सीटें इस बार भी भर जाएगी मगर आरकेएमवी और कोटशेरा में इन कोर्स की सीटें भरा जाना कोर्स के लिए आने वाले आवेदनों पर भी निर्भर करेगा। शहर के इन तीनों कॉलेजों में चलाए जा रहे सेल्फ फाइनानसिंग कोर्स में सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड दो श्रेणी में सीटें भरी जाती हैं। इन कोर्स में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाता है। इन कोर्स की फीस अन्य कोर्स की तुलना में अधिक होती है। सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की फीस में भी अंतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed