{"_id":"7c565ff86240dfe28128ffa5fe316673","slug":"basketball-championship-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्केटबॉल में शिमला ने कांगड़ा को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉस्केटबॉल में शिमला ने कांगड़ा को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडी जिला राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन केशव नायक ने गोहर स्कूल में किया। इसमें राज्य भर के स्कूलों से छात्र-छात्राओं की अंडर-14 और अंडर-17 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
लड़कियों में मंडी, बिलासपुर, सनावर, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर, आर्मी पब्लिक स्कूल डगसाई सोलन तथा लड़कों में सनावर, सोलन, कांगड़ा, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और आर्मी पब्लिक स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
बास्केटबाल के पहले दिन हुए मैचों में छात्र वर्ग में शिमला ने कांगड़ा को 41- 29, हमीरपुर ने सिरमौर को 38-2, सोलन के सनावर स्कूल को 23 -21 से मात दी। आर्मी पब्लिक स्कूल डगसाई ने मंडी को 44-32 से हराया, शिमला ने बिलासपुर को 40 -7 से हराया।
विज्ञापन
लड़कियों में हमीरपुर, बिलासपुर का दबदबा
लड़कियों में हमीरपुर ने सनावर को 14-9, बिलासपुर ने मंडी को 12- 2 से पराजित किया। सोलन ने आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई को 20-4 से राया। सेमीफाइनल में हमीरपुर ने बिलासपुर को 24 -7 से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि ने बास्केटबाल संघ को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान संघ के राज्य अध्यक्ष मुनीष कुमार शर्मा, जिला मंडी अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर, अजय सूद सचिव इंडिया बास्केटबाल एसोसिएशन, केआर गर्ग चेयरमैन तकनीकी कमेटी, अशोक कुमार भुट्टो, हरमेश शर्मा और बलजिंदर आदि मौजूद रहे।