फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   barber shops sealed for violation of coronavirus and lockdown rules

नियमों की अवहेलना करने पर बाल काटने की दुकान सील

Fri, 29 May 2020 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
barber shops sealed for violation of coronavirus and lockdown rules
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं करना भारी पड़ सकता है। हिमाचल के सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी ने नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाने पर हेयर कटिंग की एक दुकान को सील कर दिया है। दुकान में बार्बर ने न तो फेस शील्ड लगाई थी और न ही मास्क। दुकान में भी छह लोग इंतजार में बैठे थे। लिहाजा, जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने मौके पर ही दुकान को सील करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन


लॉकडाउन में सैलून, बार्बर और ब्यूटी पार्लर का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने हाल ही में सभी दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में प्रशिक्षण देकर दुकानें खोलने की अनुमति दे दी लेकिन इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से कई कदम उठाए जाने हैं। फेस शील्ड लगाना, मास्क पहनना, दस्ताने लगाना, दुकान में पंजीकरण का प्रमाणपत्र लगाना, पहचान पत्र रखना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी डॉ. आरके परूथी ने शहर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मालरोड में एक हेयर कटिंग की दुकान में पहुंचे तो वहां पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किसी भी तरह के उपाय नहीं किए गए थे। इस दौरान पाया कि यहां सामाजिक दूरी की पालना भी नहीं हो रही थी। दुकान में पांच से अधिक लोग थे। दुकानदार ने न तो एप्रन लगाया था न ही मास्क। फेस शील्ड भी नहीं पहनी गई थी। उपायुक्त ने तुरंत दुकानदार को सील करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि दुकान को सील किया गया है। बार्बर यूनियन के साथ कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं। प्रशिक्षण के साथ ही रिफ्रेशर कोर्स भी करवाया गया है। लिहाजा, प्रशासन की गाइडलाइन को इन्हें पालन करना होगा। फेस शील्ड आदि भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed