फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bank strike two days in himachal pradesh

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल

Tue, 14 Jan 2020 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Jan 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
bank strike two days in himachal pradesh
फाइल फोटो

हिमाचल में 31 जनवरी और पहली फरवरी को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहेंगे। दो फरवरी को रविवार की छुट्टी है। इसलिए बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल होगी। मांगें पूरी न होने पर बैंक यूनियनों ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल के दौरान कई क्षेत्रों में एटीएम खाली होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि विगत सोमवार को मुंबई में वेतन और अन्य मांगों को लेकर हुई बैठक बेनतीजा निकलने के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन के बैनर तले हिमाचल में भी सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


इस हड़ताल के बाद भी अगर केंद्र सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो बैंक यूनियन संघर्ष को और तेज करने को विवश होगी। मांगों के समर्थन में 11 मार्च से 13 मार्च तक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी अगर बैंक प्रबंधन ने मांगों को स्वीकार नहीं किया तो एक अप्रैल से बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed