{"_id":"5e6bbc1c8ebc3ea7bb04466e","slug":"bank-shimla-news-sml3274303122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर खाते से हजारों रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर खाते से हजारों रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिरों ने सीनियर सिटीजन को बनाया शिकार
मामला दर्जकर पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में एक सीनियर सिटीजन के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला पेश आया है। शातिर सीनियर सिटीजन के खाते से करीब 22 हजार रुपये उड़ा ले गए। शिकायतकर्ता रामस्वरूप ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। बालूगंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शातिर ने पीड़ित को फोन करके कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। एटीएम कार्ड दोबारा शुरू करने के लिए उसे आधार कार्ड का नंबर देना होगा। पीड़ित को लगा कि बैंक से फोन आया है। इसके बाद उन्होंने शातिर को अपना आधार कार्ड नंबर दे दिया। इस बीच शातिर मोबाइल के माध्यम से पीड़ित के संपर्क में था। कुछ मिनटों बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर पर मेसेज आया और शातिर ने उससे मेसेज मांगा।
पांच बार पीड़ित के मोबाइल नंबर पर मेसेज आए और हर बार पीड़ित शातिर को मोबाइल पर आए मेसेज की जानकारी देते रहा। इसी बीच पीड़ित के मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से मेसेज आया जिसे देखकर पीड़ित हैरान रह गया। बैंक खाते से करीब 21 हजार 993 रुपये की निकासी हो चुकी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत बालूगंज थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।