फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bank officer and employees strike in himachal

त्योहारी सीजन में बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Tue, 22 Oct 2019 12:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
bank officer and employees strike in himachal
- फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन के दौरान मंगलवार को बैंकों की हड़ताल से हिमाचल में करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। पैसा निकालने के लिए भी एटीएम के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सहकारी और निजी बैंकों के खुले रहने से लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय का पूरे देश में बैंक कर्मचारियों ने विरोध किया।

विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी जिलों में बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि बैंकों का विलय रोका जाए।
विज्ञापन


जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को बंद किया जाए। खराब ऋण की वसूली सुनिश्चित कर ऋण नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित न किया जाए। सेवा शुल्क में वृद्धि न की जाए। जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। नौकरी एवं नौकरियों की सुरक्षा पर हमले रोके जाएं। सभी बैंकों में समुचित भर्ती की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed