फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ban on messenger of god.

मैसेंजर ऑफ गॉड पर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

Sat, 17 Jan 2015 11:56 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ban on messenger of god.

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित नई दिल्ली दौरे पर जम्मू-कश्मीर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके लिए हिमाचल पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों ने बॉर्डर की कांबिंग शुरू कर दी है, जिससे कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति हिमाचल के भीतर प्रवेश न कर पाए और यहां के रास्ते नई दिल्ली का रुख न करे। इसके अलावा मैंसेजर ऑफ गॉड फिल्म पर विवाद के बाद भी पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में खास नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया है कि 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बराक ओबामा के विजिट से पहले जहां देश भर में सतर्कता बरती जा रही है, वहीं हिमाचल के संवेदनशील सीमाई क्षेत्र पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है। चंबा जिले का लगभग 216 किलोमीटर लंबा बॉर्डर जम्मू-कश्मीर के डोडा, कठुआ और अन्य आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों से सटा हुआ है।

विज्ञापन

यहां पहले भी हो चुकी हैं आतंकी गतिविधियां

Ban on messenger of god.

इस क्षेत्र में पूर्व में भी अनेक बार आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं, इसीलिए यहां पर खास सतर्कता बढ़ा दी गई है। खास तो यह है कि इस बॉर्डर का एक बड़ा क्षेत्र इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। ऐसे में यहां पर सुरक्षा बलों को खास मशक्कत के साथ पेट्रोलिंग करनी पड़ रही है। दूसरी ओर, राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में मैसेंजर ऑफ गॉड फिल्म के विरोध के मद्देनजर किसी भी तरह के उपद्रव की आशंका से सभी पुलिस अधीक्षकों को खास नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें तमाम सिनेमा हालों और संवेदनशील स्थलों के इर्द-गिर्द विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि किसी भी वीआईपी के विजिट पर चंबा बॉर्डर पर सतर्कता रूटीन में रहती है। हालांकि, यहां पर कोई समस्या नहीं है। बाकी मैंसेजर ऑफ गॉड फिल्म पर मचे बवाल के बाद हिमाचल में किसी भी तरह की कोई अशांति न फै ले। इसके लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को खास सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed