फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ban on maggi sale in shimla.

मैगी नूडल्स बेचे तो नपेंगे राजधानी के कारोबारी

Sun, 07 Jun 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Jun 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
ban on maggi sale in shimla.

राजधानी शिमला में मैगी नूडल्स बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने राजधानी के सभी मैगी नूडल्स डिस्ट्रीब्यूटरों को सप्लाई देने पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डिस्ट्रीब्यूटरों को दुकानों में सप्लाई किए गए सामान को वापस लेने के लिए कहा गया है। शहर के कारोबारियों को भी अगले आदेशों तक मैगी नूडल्स बेचने पर रोक लगाने की सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


चोरी-छिपे मैगी नूडल्स बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को चेताया गया है। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया ने नैस्ले को मैगी के नौ उत्पादों को बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में शिमला शहर में फूड सेफ्टी आफिसर ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम और शनिवार सुबह निगम अधिकारियों ने सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को आदेशों से अवगत करवा दिया है। डिस्ट्रीब्यूटरों ने भी मैगी नूडल्स की सप्लाई को वापस मंगवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आदेश नहीं माने तो होगी कार्रवाई- नगर निगम के फूड सेफ्टी आफिसर अशोक मंगला ने बताया कि मैगी नूडल्स बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटरों को सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों में दिया सामान वापस भी लेना होगा। उन्होंने कारोबारियों को भी जांच रिपोर्ट आने तक मैगी नूडल्स की बिक्री नहीं करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पले से हटे मैगी के उत्पाद- शहर के अधिकांश कारोबारियों ने भी डिस्पले से मैगी नूडल्स को हटाना शुरू कर दिया है। संबंधित विभाग के अधिकारी बाजारों का निरीक्षण कर मैगी नूडल्स बेचने वाले कारोबारियों की धरपकड़ में भी जुटे हैं। शनिवार को लोअर बाजार और माल रोड की दुकानों के डिस्पले से मैगी नूडल्स गायब दिखे।

19 जून तक आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट- नगर निगम के फूड सेफ्टी आफिसर ने वीरवार को मैगी नूडल्स के सभी उत्पादों सहित पांच कंपनियों के नूडल्स के सैंपल भरे हैं। शुक्रवार को सैंपल स्टेट लैब कंडाघाट में जांच के लिए भेजे गए। संभावित है कि 19 जून तक जांच रिपोर्ट आएगी।

मैगी के उत्पादों से राजधानी के लोगों ने बनाई दूरी- दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली इंसटेंट रेडी नूडल्स मैगी पर छिडे़ विवाद के बाद शिमला के लोगों ने मैगी के अन्य उत्पादों से भी दूरी बना ली है। नूडल्स के बाद अब मैगी के सॉस, सूप और मसालों की ब्रिकी भी घट गई है।

खरीदारों के मुंह मोड़ने के बाद शिमला शहर के कारोबारियों ने भी अब नया स्टॉक मंगवाना बंद कर दिया है। नेस्ले कंपनी के लिए राहत भरी खबर बस इतनी है कि कंपनी के चाकलेट, दूध, बिस्किट और कॉफी पर अभी असर नहीं पड़ा है। नेस्ले कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि मैगी का मामला सुर्खियों में आने के बाद से कारोबारी सॉस, सूप और मसालों का स्टॉक नहीं उठा रहे हैं।


हालांकि चाकलेट के कारोबार में कोई कमी नहीं हुई है। उधर, कारोबारी और शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश सूद का कहना है कि मैगी नूडल्स की जगह खरीदार अन्य कंपनियों के नूडल्स खरीद रहे हैं। मैगी के अन्य उत्पाद भी कम बिक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed