फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bamboo village to be built in Una with 1.25 crores, MoU soon, Minister held meeting

वीरेंद्र कंवर बोले- ऊना में सवा करोड़ से बनेगा बैंबू विलेज, जल्द एमओयू

Mon, 04 Oct 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Oct 2021 07:03 PM IST
सार

वीरेंद्र कंवर ने बताया कि बांस के उत्पाद प्लास्टिक का विकल्प बन सकते हैं। बांस से बने टूथब्रश की भारी मांग है। बैंबू गांव के स्थापित होने से ऊना पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित होगा तथा इस गांव को पर्यटन की दृष्टि से ही निर्मित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bamboo village to be built in Una with 1.25 crores, MoU soon, Minister held meeting
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना के बौल में बनने वाले बैंबू विलेज में बैंबू ऑक्सीजन पार्क, नर्सरी और ट्रैकिंग के लिए रास्ता बनाया जाएगा।  बांस के टूथब्रश, मोबाइल स्टैंड, स्ट्रा, साबुनदानी, पेन स्टैंड और ईयरबड जैसे उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बांस व्यवसायी बैंबू इंडिया के योगेश शिंदे से वर्चुअल बैठक की। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि ऊना जिला के बौल में शीघ्र ही बैंबू गांव स्थापित किया जाएगा। बौल में बांस के उत्पाद बनाने के लिए संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर गिफ्ट शॉप भी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ 17 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। बैंबू इंडिया के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि बांस के उत्पाद प्लास्टिक का विकल्प बन सकते हैं। बांस से बने टूथब्रश की भारी मांग है। बैंबू गांव के स्थापित होने से ऊना पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित होगा तथा इस गांव को पर्यटन की दृष्टि से ही निर्मित किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह परियोजना तय सयम सीमा के भीतर पूर्ण करें और इस क्षेत्र में संभावनाएं भी तलाशें। बैंबू इंडिया के योगेश शिंदे ने वर्चुअल बैठक में कहा कि जिला ऊना में बैंबू हब बनने की पूरी क्षमता है, यहां का बांस अच्छा है जिससे कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed