फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bail granted to accused absent due to rain

Shimla News: बारिश के चलते अनुपस्थित आरोपी को दी जमानत

Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bail granted to accused absent due to rain
शिमला। जिला अदालत ने हिमाचल प्रदेश राज्य बनाम राजिंदर मामले में आरोपी राजिंदर को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। अदालत ने माना कि आरोपी की पिछली तारीख पर अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी बल्कि मौसम और सड़क बंद होने जैसी परिस्थितियों के कारण वह न्यायालय नहीं पहुंच सका। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कारागार कैथू से पेश किया गया। आरोपी की ओर से दायर आवेदन में कहा गया था कि 8 सितंबर 2025 को भारी बारिश और भूस्खलन के चलते सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं जिससे वह अदालत में पेश नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article