फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bahra university pay the salary of teachers in twenty days

बाहरा विवि को बीस दिन में देना होगा शिक्षकों को तीन माह का वेतन

Wed, 03 Jun 2020 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Jun 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
bahra university pay the salary of teachers in twenty days
सांकेतिक तस्वीर

बाहरा विश्वविद्यालय को अपने शिक्षकों को बीते तीन माह का वेतन बीस दिन के भीतर जारी करना होगा। मंगलवार को राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग में आठ महीनों से वेतन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुुंचे विश्वविद्यालय के शिक्षकों की शिकायत पर आयोग के सदस्य ने यह आदेश जारी किए। मामले की सुनवाई करते हुए आयोग के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने 22 जून तक सभी शिक्षकों को वेतन जारी करने को कहा। उन्होंने नौ जून को विवि के अकाउंट अफसर को विद्यार्थियों से इस शैक्षणिक सत्र में वसूली गई फीस और विवि के खर्चों का ब्योरा भी तलब किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिक्षकों की ओर से की गई वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को मामले की सुनवाई की। नियामक आयोग पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बीते आठ माह से वेतन नहीं दिया है। इसको लेकर पहले भी अलग-अलग प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। करीब 130 कर्मचारियों और शिक्षकों को जून 2019 से वेतन नहीं मिलने की शिक्षकों ने आयोग के समक्ष बात कही।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनके पास यह शिकायत आई थी। इसको लेकर मंगलवार को सुनवाई की गई। शिक्षकों का पक्ष सुना गया। विवि प्रबंधन ने अभी अपना पक्ष रखा। सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश जारी किए गए कि तीन माह का वेतन 22 जून तक जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान मालूम पड़ा कि करीब 12 करोड़ फीस विश्वविद्यालय अभिभावकों से ले चुका है। उन्होंने कहा कि अगर निर्धारित तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया तो विवि के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed