फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   baddi factory fire: Two warehouses of perfume factory sealed, forensic team collected samples

Baddi Factory Fire: परफ्यूम फैक्टरी के दो गोदाम किए सील, फोरेंसिक टीम ने भरे सैंपल

Tue, 06 Feb 2024 10:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बरोटीवाला/बद्दी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बरोटीवाला/बद्दी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 10:52 PM IST
सार

बद्दी जिला पुलिस की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि दोनों गोदामों में टीम ने निरीक्षण किया। दोनों जगह फॉरेंसिक टीम ने सैंपल ले लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। दूसरी ओर

विज्ञापन
baddi factory fire: Two warehouses of perfume factory sealed, forensic team collected samples
फोरेंसिक टीम ने परफ्यूम फैक्टरी के लिए सैंपल - फोटो : amar ujala

विस्तार

बद्दी के झाड़माजरी स्थित एनआर एरोमा कंपनी की परफ्यूम फैक्टरी में अग्निकांड के बाद पकड़े आरोपियों से अब कई खुलासे होने लगे हैं। इसमें प्लांट प्रबंधक चंद्रशेखर से रिमांड के दौरान पुलिस को पता चला कि फैक्टरी के झाड़माजरी और बरोटीवाला में दो गोदाम हैं। इनमें झाड़माजरी में जली फैक्टरी से 100 मीटर दूर इसका एक बड़ा गोदाम है, दूसरा बरोटीवाला में है। इन गोदामों में तैयार सामान रखा जाता था। गोदामों में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय और राज्य की एफएसएल टीमें, राज्य कर एवं आबकारी और पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफरोज ने खुद रिकॉर्ड खंगाला।

विज्ञापन


गोदाम होने के खुलासे के बाद एसपी की अगुवाई में केंद्रीय फॉरेंसिक टीम ने तैयार माल के सैंपल लिए, जिन्हें अब जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा, जिससे पता चलेगा कि फैक्टरी में कैसे और किस मात्रा में केमिकल इस्तेमाल हो रहा था। बद्दी जिला पुलिस की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि दोनों गोदामों में टीम ने निरीक्षण किया। दोनों जगह फॉरेंसिक टीम ने सैंपल ले लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। गोदाम सील किए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय फोरेंसिक टीम ने परफ्यूम फैक्टरी के भी लिए सैंपल
केंद्र की फोरेंसिक टीम मंगलवार को चंडीगढ़ से पहुंची। टीम हेड डॉ. विमुक्ता चौहान की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम ने दोपहर 12:15 बजे पहुंचते ही सबसे पहले फैक्टरी के बाहर के सैंपल लिए। उसके बाद पहली मंजिल में टीम ने सैंपल लिए। टीम ने केमिकल के अलग-अलग सैंपल लिए हैं। ये सैंपल अब टीम अपनी लैब में जांचेगी। उसके बाद ही आग के कारणों का पता चला पाएगा। टीम बुधवार को दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर सैंपल लेगी। आग की इस घटना में अब तक पांच कामगारों की जान जा चुकी है, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। 30 लोगों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इनमें चार पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। नालागढ़ के एसडीएम दिव्यांशु सिंघल ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट 10 से 12 दिनों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed