{"_id":"602e69ec8ebc3ee9490db149","slug":"bada-dev-kamrunag-gets-mahashivratri-invitation-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा देव कमरूनाग को मिला महाशिवरात्रि का निमंत्रण, जल्द करेंगे कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा देव कमरूनाग को मिला महाशिवरात्रि का निमंत्रण, जल्द करेंगे कूच
Thu, 18 Feb 2021 09:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Feb 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
बड़ा देव कमरुनाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बड़ा देव कमरूनागको मंडी महाशिवरात्रि का आगाज करने के लिए जिला प्रशासन का निमंत्रण गुरुवार मिल गया है। बड़ा देव कमरूनाग के गूर की ताजपोशी के ठीक एक दिन बाद महाशिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण मिलने से देवलुओं में उत्साह है। तहसीलदार गोहर जय गोपाल ने कहा कि देवता को निमंत्रण मिल गया है। देवता किस दिन महाशिवरात्रि के लिए प्रस्थान करेंगे। इसका निर्णय देवता कमेटी जल्द लेगी।
विज्ञापन
बड़ा देव रियासतकाल से महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए छोटी काशी पहुंचते हैं। पुलघराट के पास देवता का जिला प्रशासन स्वागत करता है। इसके बाद बड़ा देव का भगवान माधोराय के साथ भव्य मिलन होता है। देव कमरूनाग माधोराय से मिलन करने के बाद सीधा टारना मंदिर पहुंचते है और वहां सप्ताह भर विराजमान रहते हैं। इस बार महाशिवरात्रि महोत्सव 11 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन