{"_id":"618ea27f4e568467b6749f29","slug":"bad-street-lights-should-be-repaired-in-downdale-shimla-news-sml390050750","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउनडेल में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को किया जाए दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउनडेल में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को किया जाए दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नागरिक सभा शिमला के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज से मुलाकात कर डाउनडेल इलाके में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि डाउनडेल इलाके से तेंदुआ एक पांच वर्षीय बच्चे को उठा ले गया था।
यहां सभा के प्रतिनिधियों ने उन्हें मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल की ओर से आए विवेक कश्यप, बालक राम और किशोरी डटवालिया ने अतिरिक्त आयुक्त से मांग की कि शहर के जंगलों से सटे इलाकों में फेंसिंग की जाए। इसके साथ कैमरे लगाकर स्ट्रीट लाइटों लगाई जाएं। इसके अलावा डाउनडेल और कनलोग हादसों के पीड़ित परिवारों को कम से कम दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दें।
शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और सचिव कपिल शर्मा ने निगम से मांग की कि इलाके में ढारों को नियमित करने और उचित बिजली तथा पानी के कनेक्शन दिए जाएं। इससे गरीब परिवारों को बिजली और पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर किशोरी ढटवालिया, रंजीव कुठियाला, सन्नी कुमार, राजू, मीना कुमारी और मोहम्मद सलीम मौजूद रहे।