{"_id":"611d44e779259724b667a712","slug":"bad-road-took-the-life-of-a-limbic-patient-in-sarkaghat-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: खस्ताहाल सड़क ने ले ली अधरंग के रोगी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: खस्ताहाल सड़क ने ले ली अधरंग के रोगी की जान
Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
सार
पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण हाल ही में सडवाल गांव के व्यक्ति जीतराम की मौत हो गई है। पंचायत प्रतिनिधि खस्ताहाल सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
दो किलोमीटर तक पालकी में ले जाना पड़ा था मरीज(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की भरनाल पंचायत के प्रतिनिधियों ने सडवाल गांव से गुहड मझवाड़ वाया रिड़ी सड़क की हालत चार दिन में नहीं सुधारने पर एनएच को जाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खस्ताहाल सड़क ने बीते दिन सडवाल गांव के व्यक्ति की जान ले ली। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण हाल ही में सडवाल गांव के व्यक्ति जीतराम की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधि खस्ताहाल सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि यह सड़क पंचायत के अधीन आती है। पंचायत प्रधान उमावती और उपप्रधान जय सिंह ने कहा कि सडवाल गांव से गुहड मझवाड़ वाया रिड़ी सड़क की हालत इतनी खराब है कि बीमार लोगों को पालकी में अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है। सडवाल गांव के जीतराम को 20 दिन पहले अधरंग का दौरा पड़ा था। उसे हमीरपुर अस्पताल ले जाने के लिए घर से मुख्य सड़क तक करीब दो किलोमीटर तक पालकी में ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
बाद में जब उसे घर भेजा गया तो भी पालकी में ही वापस लाया गया। उसे टीका लगवाने के लिए पालकी में ही सड़क तक लाना पड़ता था। बीते मंगलवार को इस मरीज ने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण प्रेम सिंह, रोशन लाल, अच्छरू राम, संजय कुमार, सुमन कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, कर्म सिंह, अश्वनी कुमार और अमरनाथ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर चार दिन में सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो सरकाघाट- घुमारवीं एनएच को जाम कर दिया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने यह सड़क पंचायत के अधीन आती है। विधायक निधि में यह सड़क डाली गई है, लेकिन अभी लोनिवि ने इसे अपने अधीन नहीं किया है। मामला फॉरेस्ट क्लीयरेंस से भी जुड़ा है। उधर, बताया यह भी जा रहा है कि दो नेताओं की खींचतान के चलते भी इस सड़क की हालत दुरुस्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन