खस्ताहाल सड़क ने ले ली पांच जानें, मार्ग पर पहाड़ी से गिर रहीं चट्टानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में खस्ताहाल सड़क मार्ग आए दिन हादसों कारण बन रहे हैं। पूह खंड के लियो से हांगो तक खस्ताहाल सड़क ने पांच लोगों की जान ले ली। लियो पुल के पास पहाड़ी से चट्टानों के दरकने से शनिवार शाम को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150
मीटर स्पीति नदी में गिर गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चालक नंदलाल (38) निवासी गांव ज्वाली जिला कांगड़ा, राकेश कुमार (33) निवासी गांव लगमनवी, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर, उत्तम दासी (56) निवासी हांगो, तहसील पूह जिला किन्नौर और भगवान दास नेगी (70) निवासी गांव लियो शामिल हैं।
हादसे में एक व्यक्ति का और शव मिला है। तहसीलदार पूह हुसनचंद और हंगरंग वैली के नायब तहसीलदार राजेश नेगी ने इसकी पुष्टि की है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि व्यक्ति की पहचान रामपाल (52) निवासी शौरंग, तहसील निचार, किन्नौर के रूप में हुई है।
तीन घायलों को यहां रेफर किया
तीन घायलों परिचालक अजय रसिक (27) निवासी गांव रेस्तुधार जिला जिला शिमला, अक्षय कुमार (19) निवासी नादौन जिला हमीरपुर और नेपाली मूल की महिला गारमो (46) को पूह आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है।
पीडल्ब्यूडी के एक्सईएन कल्पा एमआर नेगी ने कहा कि शनिवार देर शाम के समय लियो पुल के पास बस हादसा पहाड़ी से चट्टानों के दरकने से हुआ है। सड़क पर स्थानीय लोग भी कई बार खनन करते रहते हैं। इससे सड़क ही हालत संकीर्ण है। सड़क को जल्द ठीक किया जाएगा।
पंद्रह किमी सड़क पर हादसों का खतरा
करीब 15 किमी लियो-हांगो संपर्क मार्ग की खस्ता हालत को नहीं सुधारा जा रहा है। उप प्रधान लियो डमडुल नेगी, सतीश नेगी, बाबूराम नेगी, महिला मंडल प्रधान लियो हिशे डोलमा, छतर सिंह नेगी, डीडी नेगी, नमज्ञाल कुमार नेगी संबलराम नेगी, दावा नेगी रामजगत नेगी, कर्ण लोक्टस, राजेंद्र लामा आदि ने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत
तहसीलदार पूह हुसन चंद चौधरी, डीएसपी मनोज कुमार, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहसीलदार चौधरी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि दी गई है।