{"_id":"64c285cf84aa7b8ba201027b","slug":"babita-phogat-statement-during-abvp-75th-foundation-day-function-at-shimla-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बबीता फोगाट बोलीं- नशा करना ही है तो मेहनत और हिम्मत का करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बबीता फोगाट बोलीं- नशा करना ही है तो मेहनत और हिम्मत का करो
Thu, 27 Jul 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:27 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट ने कहा कि अगर नशा करना ही है तो मेहनत और हिम्मत का करो। इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
एबीवीपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं बबीता फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट ने कहा कि आज का युवा नशे की गिरफ्त में आ रहा है। फोगाट शिमला के गेयटी थियेटर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर नशा करना ही है तो मेहनत और हिम्मत का करो। इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एबीवीपी केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के अंदर संस्कार भी डालती है जो सभी को एक सूत्र में बांधे रखता है। बबीता फोगाट ने कहा कि देश की नारी को सशक्त और आत्मनिर्भर रहना चाहिए। सभी माता-पिता को अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
विज्ञापन