फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Babies should be fed mother's milk within an hour: Mangala

शिशुओं को एक घंटे के भीतर पिलाएं मां का दूध : मंगला

Sat, 03 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Babies should be fed mother's milk within an hour: Mangala
शिमला। नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ की स्टडी में सामने आया है कि अस्पतालों में 100 से 80 नवजात पैदा होते हैं लेकिन महज 40 नवजात को ही माताएं एक घंटे में स्तनपान करवा रही हैं। यह जानकारी आईजीएमसी बाल रोग विभाग की प्रो. डॉ. मंगला सूद ने दी। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया। बाल रोग विभाग की प्रो. डॉ. मंगला सूद ने माताओं को जानकारी दी कि अगर एक घंटे में मां शिशु को स्तनपान करवा ले तो शिशुओं के मृत्यु के चांस 25 फीसदी तक कम हो सकते हैं। डॉ. मंगला सूद ने कहा कि स्तनपान नवजात के लिए अमृत है और पोषण युक्त है। उन्होंने बताया कि मां का दूध बच्चे की पहली वैक्सीन है। इसके अलावा बच्चा मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बचा रहता है। इस अवसर पर डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. राजेश, डॉ. चंपा और पोषण परामर्शदाता अल्का मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article