फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baba Balaknath Temple Trust dissolved on the first day of Chaitra Mela

Chaitra Mela: चैत्र मेले के पहले दिन बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट भंग, हटाए गए ट्रस्टी और सदस्य; हुए तबादले

Thu, 14 Mar 2024 10:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

प्रसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के ट्रस्ट को भंग कर दिया। ट्रस्ट के ट्रस्टियों और विशेष आमंत्रित की नियुक्ति को भंग कर दिया। बाबा के दरबार में चल रहे चैत्र मास मेलों के पहले दिन हुई है। 

विज्ञापन
Baba Balaknath Temple Trust dissolved on the first day of Chaitra Mela
चैत्र चौदस मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़सर उपमंडल में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के ट्रस्ट को भंग कर दिया गया है। प्रदेश में हुई सियासी उठापटक का असर मंदिर ट्रस्ट में भी देखने को मिला है। ट्रस्ट के ट्रस्टियों और विशेष आमंत्रित की नियुक्ति को भंग कर दिया है। अधिकार ट्रस्टी व सदस्य अयोग्य घोषित विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के करीबी हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को राज्यसभा चुनावों की क्रॉस वोटिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। यह कार्रवाई बाबा के दरबार में चल रहे चैत्र मास मेलों के पहले दिन हुई है। इनकी नियुक्ति गत वर्ष अप्रैल माह में की गई थी।

विज्ञापन


यह ट्रस्टी और सदस्य मेले में पहुंचे, लेकिन प्रशासन की तरफ से इन्हें कोई मान सम्मान नहीं मिला। हर साल मेलों के दौरान प्रशासन की तरफ से बाकायदा बैठक कक्ष में ट्रस्टियों को सम्मानित किए जाने की परंपरा है, लेकिन वीरवार को ट्रस्टियों को मायूसी हाथ लगी है। 12 ट्रस्ट के सदस्य और 21 विशेष आमंत्रित सदस्य मेलों में पहुंचे, लेकिन प्रशासन से इनकी कोई बातचीत नहीं हुई। मंदिर कमिश्नर डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि ट्रस्टियों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को पद से हटा दिया दिया गया है।
विज्ञापन


ये बनाए गए थे ट्रस्टी
ट्रस्टियों में मैहरे-बड़सर के अरविंद कोर डोगरा, बिझड़ी बल्ह बिहाल के कृष्ण चंद चौधरी, चकमोह के रिटायर्ड कैप्टन सुरेंद्र सोनी, चकमोह के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरि कृष्ण, चकमोह के धनीराम संगल, चकमोह के कैप्टन पुरुषोत्तम, बिझड़ी कलवल के रोशन चौधरी, दियोटसिद्ध के रौनकी राम, बड़सर के छपरोह के मनोज शर्मा, वणी के राजेश बन्याल, नादौन स्थित बदराण के राकेश रत्न सहित पंजाब के जालंधर जिले के भक्त अरुण राय को ट्रस्टी के रूप में तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये थे विशेष आमंत्रित सदस्य
19 विशेष आमंत्रित सदस्यों में उसनाड़ कलां के अमीं चंद, चकमोह के नितिन शर्मा, कलवल के विजय ढटवालिया, झझरी के विपन ढटवालिया, वल्याह के कुलदीप कुमार, जंदराणा के पवन शर्मा, वल्याह के रमेश शर्मा, चंबे पत्थरलियार के किशोर लाल, चकमोह के समीर सेन, पपलोहल बरमाणा के योगराज कालिया, खज्जियां के संजय शर्मा, टिप्पर के केवल धीमान, नैनारप्पड़ के राजीव पटियाल, जंदराणा के सुनील कुमार, बलाड़ा के पीसी अत्री, भोटा के सुशील शर्मा, पंजरेड़ के डैनी जस्वाल, बड़सर के विशाल राणा व पंजाब के लुधियाना निवासी भगवान दास गर्ग को नियुक्ति दी गई थी।

राजेंद्र गौतम ने एसडीएम बड़सर का कार्यभार संभाला

एसडीएम डाॅ. रोहित शर्मा का तबादला सुजानपुर के लिए कर दिया गया है। बड़सर में उनका कार्याकाल 11 माह का रहा। बड़सर में राजेंद्र गौतम को नए एसडीएम के रूप में नियुक्ति मिली है। इससे पहले राजेंद्र गौतम एसडीएम धर्मपुर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। राजेंद्र गौतम ने वीरवार को ज्वॉइन कर लिया है। वहीं, सुजानपुर एसडीएम राजकुमार का तबादला करसोग के लिए किया गया है। वह वीरवार को यहां रिलीव हो गए हैं, लेकिन अभी नए एसडीएम रोहित शर्मा ने यहां पर ज्वाॅइन नहीं किया है। वह कल यहां पदभार ग्रहण करेंगे। एसडीएम सुजानपुर राजकुमार का कार्यकाल महज सवा माह का रहा है। दोनों अधिकारियों के तबादलों को अयोग्य घोषित विधायकों राजेंद्र राणा व इंद्र दत्त लखनपाल की बगावत से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed