फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ba fourth semesters girl student committed suicide at mandi

बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 26 Apr 2018 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी) Updated Thu, 26 Apr 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
 ba fourth semesters girl student committed suicide at mandi

बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सरकाघाट कॉलेज में पढ़ने वाली बीए चतुर्थ सेमेस्टर की 22 वर्षीय छात्रा ने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में लोहे की गाडर के साथ दुपट्टा बांध कर फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों को जानने का पुलिस प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सरकाघाट कॉलेज में बीए चौथे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और माता गृहिणी है। हादसे के वक्त मां अपने खेतों में गेहूं काटने गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

 ba fourth semesters girl student committed suicide at mandi

वहीं, युवती का छोटा भाई विकास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नवाही में जमा एक में पढ़ता है। छात्रा के परिजनों के अनुसार वह सामान्य रूप से अपना हर काम कर रही थी और शाम को स्कूल में छुट्टी होने के बाद उसने अपने भाई को खाना खिलाया और खेलने भेज दिया।

शाम के करीब 7 बजे जब उसका भाई वापस आया और उसने अपनी बहन को आवाज दी। लेकिन, कोई उत्तर न आने के कारण वह घर की ऊपरी मंजिल पर गया और देखा कि उसकी बहन कमरे के ऊपर लगे लोहे की गाडर से अपना दुपट्टा बांधकर लटकी हुई थी और नीचे की ओर झूल रही थी। यह देखकर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। 

 ba fourth semesters girl student committed suicide at mandi
demo pic

उसके रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और छात्रा को पंखे से दुपट्टा काटकर उतारा और उसी समय उसकी मां भी घर पहुंच गई। इसके बाद लोग लड़की को लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और घटना के बारे में पुलिस

को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed