फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   azadi ka amrit mahotsav ITBP Cycle Rally from Leh To Kullu

आजादी का अमृत महोत्सव: 18 हजार फीट ऊंचे दर्रों को पार कर लेह से कुल्लू पहुंची साइकिल रैली

Fri, 10 Sep 2021 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Sep 2021 05:16 PM IST
सार

आईटीबीपी इस प्रकार की 10 साइकिल रैलियों का आयोजन कर रहा है। आईटीबीपी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन
azadi ka amrit mahotsav ITBP Cycle Rally from Leh To Kullu
बबेली से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते उपमहानिरीक्षक प्रेम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18 हजार फीट ऊंचे दर्रे को पार कर लेह से साइकिल रैली कुल्लू पहुंची। शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस मुख्यालय शिमला के उपमहानिरीक्षक प्रेम सिंह ने आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी बबेली से रैली को हरी झंडी दिखाई। लेह से बबेली पहुंची आईटीबीपी के जवानों की रैली के बाद यहां से दूसरे चरण की रैली शुरू हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल रैली के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


उपमहानिरीक्षक प्रेम सिंह ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी सीमांत साइकिल रैली  27 अगस्त को लेह से रवाना की गई थी, जो 14 दिन बाद 9 सितंबर को कुल्लू के बबेली पहुंची। रैली का ट्रैक बहुत ही साहसिक व अनेक भौगोलिक खूबियों वाला है। रैली लेह से छह दर्रों को पार करते हुए कुल्लू पहुंची। इन दर्रों में विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा दर्रा तांगलांग ला जो 18 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर है। इसके अलावा 16500 फीट पर स्थित बारालाचा, लाचुंगला, नाकूला आदि दर्रे को पार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली रोमांच और उल्लास से भरी है और लेह से मनाली के मध्य बहुत खूबसूरत घाटियां हैं। जवानों ने फिटनेस के साथ अपना संदेश भी लोगों को दिया। उन्होंने दूसरे चरण की रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि 12 सदस्यों की रैली 484 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बबेली से कोटरूपी, पालमपुर, डडरोली, गुरदासपुर होते हुए अमृतसर तक जाएगी और ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर रैली को उत्तर-पश्चिमी सीमांत बल को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी इस प्रकार की 10 साइकिल रैलियों का आयोजन कर रहा है। आईटीबीपी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन कर रही है। साइकिल जहां शारीरिक फिटनेस के लिए उपयोगी है, वहीं पर्यावरण मित्र भी है। कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रैली में भाग ले रहे जवान देश के विकास व अन्य उपलब्धियों को आम लोगों से साझा करें। साल भर आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में किया जाएगा। इस मौके पर आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी बबेली के कमांडेट अशोक कुमार सिंह, उपसेनानी देसराज का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed