फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ayushman Bharat: Himachal, elderly people above 70 years of age will get free treatment up to Rs 5 lakh

Ayushman Bharat: हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

Fri, 29 Nov 2024 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Ayushman Bharat: Himachal, elderly people above 70 years of age will get free treatment up to Rs 5 lakh
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का यह सुविधा मिलेगी। बुजुर्गों को योजना में शामिल करने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब जल्द ही योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईपीएफओ रिश्वत मामला: 23.5 लाख रुपये किसके, जांच में जुटी सीबीआई
विज्ञापन



कार्ड पर लाभार्थी देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। योजना से हजारों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा। सरकार ने हाल ही में मंत्रिमंडल बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को योजना में शामिल करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने जारी की अधिसूचना
स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने कहा कि कैबिनेट फैसले के अनुसार 70 या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल में अभी करीब दो लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। वहीं छूटे लोगों को अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करने के लिए हिमकेयर योजना भी शुरू की। हिमकेयर कार्ड के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के उपचार की राशि का भुगतान भी सरकार करती है। इसमें पांच लाख तक का इलाज करवा सकते हैं।

इन बीमारियों का करवा सकेंगे उपचार
- आयुष्मान कार्ड पर बुजुर्ग कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियों का नि:शुल्क उपचार

 

कहां और कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
-पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) ले जाएं।
- कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
- चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी कार्ड बनाए जा सकते हैं।
- योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से भी कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed