फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ayodhya Ram Mandir: Mukesh Agnihotri said Bus will run to Ayodhya

Ayodhya Ram Temple: मुकेश अग्निहोत्री- अयोध्या के लिए चलेगी बस, घर-घर दीप जलाएं

Mon, 22 Jan 2024 10:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 10:29 AM IST
सार

रामलला विराजमान हो रहे हैं, यह खुशी व प्रसन्नता का विषय है। श्रीराम मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए किया गया, ताले उस समय खुलवाए गए थे। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Mukesh Agnihotri said Bus will run to Ayodhya
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस चलेगी। कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए जाने वाले हिमाचल के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद भी लेगा। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में कही। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। रामलला विराजमान हो रहे हैं, यह खुशी व प्रसन्नता का विषय है। श्रीराम मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए किया गया, ताले उस समय खुलवाए गए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने घरों में दीपमाला करें। कहा कि वह भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय ईसपुर के शीतला माता मंदिर में उपस्थित रहेंगे, जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया है। शाम के समय बनोड़े महादेव मंदिर में माथा टेकने जाऊंगा। रात्रि को राष्ट्रीय संत बाबा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद लेने श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहूंगा। हम सभी मंदिरों में सुविधाओं को बढ़ाने की ओर भी ध्यान दे रहे हैं। कहा कि देवभूमि के मंदिरों की भव्यता, सौंदर्यीकरण की रूपरेखा बनाने की कार्ययोजना पर बल दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed