फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   awareness camp for ncc caditis

Shimla News: एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Sun, 18 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness camp for ncc caditis
शिमला। राष्ट्रीय कैडेट कोर की 7 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी शिमला ने 8 से 17 जनवरी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलग में दस दिवसीय युवा आपदा मित्र योजना शिविर लगाया। शिविर में राजकीय महाविद्यालय धामी सोलह मील के 19 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें 10 सीनियर विंग और 9 सीनियर डिवीजन कैडेट्स शामिल रहे। शिविर का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण ठाकुर के निरीक्षण में किया गया। कैडेट्स को आपदा तैयारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सामुदायिक सहायता से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, खोज एवं बचाव तकनीकों तथा आपातकालीन संचार पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। मॉक ड्रिल और आपदा अभ्यासों के माध्यम से कैडेट्स की त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने कहा कि शिविर से प्राप्त अनुभव भविष्य में समाज सेवा के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। एनसीसी इंचार्ज डॉ. नवीन ठाकुर ने बताया कि शिविर में नियमित मॉक ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण तथा नेतृत्व और टीमवर्क से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed