{"_id":"98b21f7612a94a8a73e9b246388acfec","slug":"award-to-fishery-department-of-himachal-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य क्षेत्र में हिमाचल को अंतर्देशीय माहिगीर जलाशय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य क्षेत्र में हिमाचल को अंतर्देशीय माहिगीर जलाशय पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्स्यिकी क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय माहिगीर जलाशय पुरस्कार प्रदान किया गया है। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने विभिन्न 12 श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इस पुरस्कार के लिए बिलासपुर जिला के गोबिंद सागर जलाशय की मत्स्य सहकारी सभा भाखड़ा को चयनित किया था। सभा की ओर से प्रधान तिलक राज ने केंद्रीय मंत्री से यह पुरस्कार प्राप्त किया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने इस उपलब्धि के लिए सभा और मत्स्य विभाग को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मात्स्यिकी क्षेत्र में इस प्रकार का पुरस्कार पहली बार मिला है, जो गौरव की बात है। विभाग ने रेनबो ट्राउट पालन के क्षेत्र में नार्वे से आयात की गई मत्स्य पालन तकनीक को निजी क्षेत्र में स्थानांतरित कर 275 से अधिक ट्राउट मत्स्य पालकों के माध्यम से 570 ट्राउट इकाइयां स्थापित कर नया आयाम स्थापित किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव मत्स्य उपमा चौधरी ने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध मत्स्य स्रोतों के अनुरूप मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं। 12-13 दिसंबर को बिलासपुर में राष्टीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मात्स्यिकी विशेषज्ञ, विज्ञानी, प्रशासनिक अधिकारी, राज्यों के मत्स्य निदेशक और अग्रणी मछुआ/मत्स्य पालक भाग लेंगे।