Shimla: विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य के लिए निर्वाचन आयोग को पुरस्कार
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) बिलासपुर पंकज राय और कांगड़ा के डीईओ निपुण जिंदल को भी चुनाव में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। उपायुक्त पंकज राय के नेतृत्व में जिला में स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत संकल्प अथर्व चुनाव गौरव सम्मान कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें एक परिवार के सभी सदस्यों के मतदान करने पर परिवार को चुनाव गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया और उन परिवारों को आगामी चुनाव के दौरान जिला के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चयनित करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा चुनावी संध्याओं का आयोजन और संकल्प पत्र गौरव सम्मान आदि कार्यक्रमों के तहत लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार एक और नई व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चलाई गई। इसी प्रकार वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का प्रयोग जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिसमें लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए सिग्नेचर पहल चलाई गई। स्वीप कार्यक्रमों में चुनावी संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर लोगों के मनोरंजन के साथ मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इन प्रयासों के कारण विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिला में 1.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यानी पिछले चुनाव के तुलना में मतदान प्रतिशत 76.83 से बढ़कर 78.4 प्रतिशत हुआ।