फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Award to Election Commission for commendable work in assembly elections

Shimla: विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य के लिए निर्वाचन आयोग को पुरस्कार

Wed, 25 Jan 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 09:14 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया। 

विज्ञापन
Award to Election Commission for commendable work in assembly elections
सराहनीय कार्य के लिए निर्वाचन आयोग को पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) बिलासपुर पंकज राय और कांगड़ा के डीईओ निपुण जिंदल को भी चुनाव में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। उपायुक्त पंकज राय के नेतृत्व में जिला में स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत संकल्प अथर्व चुनाव गौरव सम्मान कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें एक परिवार के सभी सदस्यों के मतदान करने पर परिवार को चुनाव गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया और उन परिवारों को आगामी चुनाव के दौरान जिला के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चयनित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा चुनावी संध्याओं का आयोजन और संकल्प पत्र गौरव सम्मान आदि कार्यक्रमों के तहत लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार एक और नई व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चलाई गई।  इसी प्रकार वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का प्रयोग जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिसमें लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए सिग्नेचर पहल चलाई गई। स्वीप कार्यक्रमों में चुनावी संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर लोगों के मनोरंजन के साथ मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इन प्रयासों के कारण विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिला में 1.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यानी पिछले चुनाव के तुलना में मतदान प्रतिशत 76.83 से बढ़कर 78.4 प्रतिशत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed