Himachal Weather: लाहौल घाटी में बर्फबारी, जोबरंग और टिंकू नाले में हिमस्खलन, मनाली-शिमला में गिरे फाहे
जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लगातार बर्फबारी से हिमस्खलन गिरने का क्रम तेज हो गया है। शनिवार दोपहर बाद 12:30 बजे जोबरंग गांव के समीप की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ। किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत शुक्रवार रात को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 टिंकू नाले में हिमस्खलन से करीब 13 घंटे तक अवरुद्ध रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लगातार बर्फबारी से हिमस्खलन गिरने का क्रम तेज हो गया है। शनिवार दोपहर बाद 12:30 बजे जोबरंग गांव के समीप की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ। किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत शुक्रवार रात को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 टिंकू नाले में हिमस्खलन से करीब 13 घंटे तक अवरुद्ध रहा। बीआरओ ने शनिवार सुबह तक एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक चेकपोस्ट के भवन की छत हिमखंड की चपेट में आ गई है। दूसरी ओर, सहाली पंचायत के हिलौर गांव में भारी बर्फबारी से दो मकान ध्वस्त हो गए हैं। शनिवार को राजधानी शिमला और मनाली में बर्फ के फाहे गिरे। शनिवार शाम तक प्रदेश में 196 सड़कें और 150 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। रविवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शनिवार शाम तक लाहौल-स्पीति जिला में 148, किन्नौर में 25, कुल्लू में 12, चंबा में सात, कांगड़ा में दो और शिमला-मंडी में एक-एक सड़क ठप रही। लाहौल-स्पीति में 112, किन्नौर में 28, कुल्लू में नौ और शिमला में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहा। जिला चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। भरमौर उपमंडल में भी बर्फबारी हुई। शनिवार को पर्यटकों के वाहनों को नेहरुकुंड से आगे नहीं भेजा गया। कुल्लू घाटी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उधर, शनिवार को बिलासपुर में 25.0, मंडी में 22.1, हमीरपुर-सुंदरनगर में 21.5, कांगड़ा में 21.4, नाहन में 21.0, सोलन में 20.6, धर्मशाला में 19.2, चंबा में 17.0, शिमला में 12.4, डलहौजी में 7.8, कल्पा में 5.8, मनाली में 4.2 और केलांग में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बर्फबारी सेंटीमीटर में
पांगी 45
अटल टनल 35
सोलंगनाला 25
पलचान 20
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 4.7
कुकुमसेरी - 2.9
कल्पा - 1.2
मनाली 2.4
कुफरी 3.1
डलहौजी 4.6
शिमला 4.8
धर्मशाला 1.2