फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche in Gondhla Lahaul Spiti manali Leh highway closed for a week

हिमाचल: गोंधला में गिरा हिमखंड, एक सप्ताह बंद रहेगा मनाली-लेह मार्ग

Sun, 18 Apr 2021 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Apr 2021 06:43 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति के गोंधला के पास रविवार सुबह भ्रेंडनाला में हिमखंड आ गिरा। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार रात बारालाचा समेत कई इलाकों में 150 सेमी तक ताजा बर्फबारी के चलते मनाली-लेह सामरिक मार्ग करीब एक सप्ताह तक यातायात के लिए बंद हो गया है। 

विज्ञापन
Avalanche in Gondhla Lahaul Spiti manali Leh highway closed for a week
मनाली-लेह मार्ग: बारालाचा दर्रा पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाहौल-स्पीति के गोंधला के पास रविवार सुबह भ्रेंडनाला में हिमखंड आ गिरा। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, शनिवार रात बारालाचा समेत कई इलाकों में 150 सेमी तक ताजा बर्फबारी के चलते मनाली-लेह सामरिक मार्ग करीब एक सप्ताह तक यातायात के लिए बंद हो गया है। इसकी पुष्टि लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने की।

विज्ञापन


हालांकि ताजा बर्फबारी से पहले ही केलिंग सराय, बारालाचा, जिंगजिंगबार और सरचू में फंसे सैकड़ों लोग रेस्क्यू कर लिए हैं। वहीं, लेह जाने वाले सब्जी और अन्य सामान से भरे करीब 150 मालवाहक वाहन अभी भी दारचा में फंसे हैं, जिन्हें जिला प्रशासन भोजन मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन


अटल टनल के दोनों पोर्टल पर बर्फबारी के चलते लाहौल जा रही एक निगम की बस को वापस कुल्लू आना पड़ा और सवारियों को फोर बाई फोर वाहनों से घर भेजा गया। उधर, ठियाग उपमंडल के मुंडू गांव में बिजली गिरने से मेहर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गोशाला में बंधे दो मवेशी भी चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed