{"_id":"611fb3ed8ebc3e7a0f569d4f","slug":"auspicious-time-for-tying-rakhi-from-7-30-am-to-12-30-am-and-from-2-05-to-3-30-pm-shimla-news-sml3810023147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 7:30 से 12:30 बजे और 2:05 से 3:30 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 7:30 से 12:30 बजे और 2:05 से 3:30 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। पुरोहितों के मुताबिक इस बार रविवार सुबह साढ़े सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे और दोपहर बाद 2:05 से 3:30 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे भद्रा लग जाएगी, जो रविवार सुबह 6:17 मिनट पर खत्म हो जाएंगी।
इससे पहले शुक्रवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर खूब बिक्री हुई। कारोबारी सचिन वर्मा ने बताया कि बाजार में चांदी की पांच सौ से हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बहनों द्वारा पहले से ही इस तरह की राखियों की मांग आई है, जिसे उन्हें उपलब्ध करवाया गया है।
इसके अलावा डोरी वाली राखी के बीच में सिल्वर रंग की कलाकृति वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। रेशम के धागे वाली रंग-बिरंगी राखियां दस रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक उपलब्ध हैं।