{"_id":"65ef1a09987eedea6503d698","slug":"aunt-and-niece-kidnapped-from-home-in-jawali-jewelery-and-cash-also-stolen-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जवाली में मौसी और भांजी का घर से अपहरण, गहने और नकदी भी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जवाली में मौसी और भांजी का घर से अपहरण, गहने और नकदी भी उड़ाई
Mon, 11 Mar 2024 08:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:20 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत नाणा पंचायत से दो लड़कियों (माैसी और भांजी) को घर से अगवा करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपहरण(प्रतीकात्मक)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत नाणा पंचायत से दो लड़कियों (माैसी और भांजी) को घर से अगवा करने का मामला सामने आया है। इसके साथ शातिर घर से गहने और नकदी भी ले गए। बीरूदीन पुत्र हुसैन अली निवासी नाणा ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह और उसके परिवार के सदस्य बीते शनिवार को शाम 6:00 बजे जोलना (कोटला) में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घर में बेटा बशीर अल्ली, लड़की और दोहती थे।
विज्ञापन
इसी रात को कुछ लोग गाड़ी में आए और बेटे को कमरे में बंद करके दोनों लड़कियों (मौसी और भांजी) को अगवा करके ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार को सुबह 6:00 बजे जब घर पहुंचे तो लड़का कमरे में बंद था, जबकि लड़कियां घर पर नहीं थीं। लड़के को कमरे से बाहर निकाला तो उसने आपबीती सुनाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका लड़का छह लोगों के नाम जानता है जबकि अन्य का नाम नहीं जानता। शिकायतकर्ता ने आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन