फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   auditor suspend in Scam In HRTC Depot Chamba

एचआरटीसी डिपो में घोटाले की चल रही जांच के बीच ऑडिटर सस्पेंड

Thu, 02 Jul 2020 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Jul 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
auditor suspend in Scam In HRTC Depot Chamba
फाइल फोटो

एचआरटीसी चंबा डिपो में हुए घोटाले की जांच करने पहुंची टीम को जांच में सहयोग न करने पर सीनियर ऑडिटर पर गाज गिर गई है। एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा जांच टीम को सहयोग न करने पर सीनियर ऑडिटर को सस्पेंड कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सीनियर ऑडिटर जांच टीम के चंबा पहुंचने से पहले छुट्टी पर चला गया। साथ ही जांच से बचने के लिए केजुअल लीव और अनलीव भेज कर जांच से किनारा कर रहा था। ऐसे में एचआरटीसी प्रबंधन चंबा ने सख्त कदम उठाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


परिवहन मजदूर संघ ने चंबा डिपो में चालकों-परिचालकों के रात्रि भत्ते और ओवरटाइम के पैसे एचआरटीसी के एक ही कर्मचारी के खाते में डालने का खुलासा किया था। जिसके तहत बकायदा जिला चंबा में जांच के लिए शिमला और धर्मशाला से दो टीमों को 27 जून को जांच के लिए भेजा गया। जांच टीम के चंबा में पहुंचने से ठीक एक दिन पहले 26 जून को एचआरटीसी का सीनियर ऑडिटर केजुअल लीव पर चला गया।
विज्ञापन


टीम ने चंबा में अपनी तफ्तीश शुरू की। सूत्र बताते हैं कि जांच टीम द्वारा कई बार कर्मचारी को भी बुलाया गया। इसके बावजूद कर्मचारी जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। वहीं, परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि सीनियर ऑडिटर के खाते में किस आधार पर सभी चालक-परिचालकों की मेहनत की कमाई जाती रही। इतना ही नहीं, सीनियर ऑडिटर जांच के दौरान बिना एफआईआर के ही अग्रिम जमानत ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सीनियर ऑडिटर द्वारा जांच टीम को सहयोग न करने पर एचआरटीसी प्रबंधन ने कार्रवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया है। आरएम चंबा सुभाष रणहोत्रा ने बताया कि सीनियर ऑडिटर 26 जून से केजुअल पर चला गया था। बुधवार को कर्मचारी द्वारा अनलीव भेजी गई। कर्मचारी द्वारा जांच टीम को सहयोग न करने पर ये कार्रवाही की गई है। बहरहाल, एचआरटीसी प्रबंधन चंबा द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed