फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attempt to rob a girl student near Ahju on Mandi-Pathankot NH car riders dragged her for 20 feet

Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच पर ऐहजू के पास छात्रा से छीना झपटी का प्रयास, कार सवारों ने 20 फीट तक घसीटा

Fri, 19 Jul 2024 08:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा से लूटपाट की कोशिश की गई। छीना झपटी में नाकाम रहने पर शातिर युवती को कार के साथ करीब 20 फुट तक घसीटते हुए ले गए।

विज्ञापन
Attempt to rob a girl student near Ahju on Mandi-Pathankot NH car riders dragged her for 20 feet
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी-पठानकोट एनएच पर ऐहजू के पास दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा से कार सवार पंजाब के तीन लोगों ने चेन, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास किया। इस छीना झपटी में शातिर युवती को कार के साथ करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। वहीं, जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में शातिरों ने कार से एक स्कूटी सवार महिला और होमगार्ड जवान को भी कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए गुम्मा में कार सवार तीनों युवकों को दबोच लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ऐहजू के समीप सड़क किनारे कालेज की छात्रा शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे 20 वर्षीय नेहा वर्मा निवासी गांव सूजा संद्राहल पंचायत मटरू पंचायत घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीना झपटी करने गली। युवती का बैग गले में पहने हुए होने के कारण वह इसे छीनने में सफल नहीं हो पाए तो शातिरों ने कार चला दी और युवती को अपने साथ ही घसीटते हुए 20 मीटर तक ले गए और युवती यहां सड़क पर गिर गई। जिस कारण वह चोटिल हो गई। इसके बाद शातिर जोगिंद्रनगर की तरफ चले गए। जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में बीचबचाव में आए होमगार्ड जवान मौके पर स्कूटी सवार महिला को भी तेज रफ्तार कार से कुचलने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे यहां जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया था कि शातिर ने मौके पर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। इसी तरह अपरोच रोड के समीप भी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थे, लेकिन पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार समेत तीनों युवकों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। युवती के लिखित बयान के आधार पर पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed