फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on police team raiding illegal mining at sirmaur.

खनन रोकने गए पुलिसवालों को कुचलने का प्रयास, कई गाड़ियां पकड़ीं

Sat, 19 Dec 2015 09:40 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
attack on police team raiding illegal mining at sirmaur.

दिन शुक्रवार, समय सुबह 11.15 बजे। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने यमुना नदी के तटों पर रेत-बजरी के खनन माफिया के खिलाफ छापामारी की। टीम में जिला खनन अधिकारी, डीएसपी, एसएचओ और सिंगपुरा चौकी प्रभारी शामिल थे। चार अलग-अलग टीमें यमुना नदी के तटों पर पहुंचीं।

विज्ञापन


खोदरी माजरी के समीप करीब डेढ़ दर्जन ट्रक-टिपर अवैध खनन में जुटे थे। छोटे वाहन आते देख मजदूर इधर-उधर भागने लगे। वाहनों को पुलिस कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया। उनमें से दो वाहनों चालकों ने पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरफ कर्मियों ने खुद को बचाया। वहीं, तेजरफ्तार वाहन उत्तराखंड की सीमा पार कर गए। टीम ने 10 ट्रक और ट्रैक्टर जब्त किए।
विज्ञापन


करीब 12 बजे तक सभी टीमें मौके पर पहुंचीं। हर तरफ से घिरते देख खननकारियों में हड़कंप मच गया। दर्जनों मजदूर और वाहन हिमाचल और उत्तराखंड की तरफ भाग खड़े हुए। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर, थाना प्रभारी लायकराम सिसौदिया और सिंगपुरा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह की टीमों ने खोदरी माजरी के समीप अवैध खनन स्थलों पर छापामारी की। करीब आधा दर्जन वाहन पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एसपी सिरमौर

attack on police team raiding illegal mining at sirmaur.

दोपहर 12.50 बजे एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवान मौके पर पहुंचीं। एमओ और डीएसपी ने छापामारी की जानकारी एसपी को दी। दोनों राज्यों के बीच हिमाचल सीमा में अवैध खनन स्थलों को दिखाया। करीब पौने 3 बजे पांवटा कृपालशिला रास्ते से यमुना मार्ग की तरफ छापामारी की गई। यहां से भी 4 ट्रैक्टर अवैध खनन में पकड़े गए।

पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान एवं एमओ सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 10 ट्रक-ट्रैक्टर जब्त किए हैं। वाहन संचालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। खनन कर रहे 6 श्रमिकों को पुलिस पांवटा थाने लेकर आई है। इनसे खनन माफिया के बारे में जानकारी ली जाएगी। पुलिस कर्मचारियों को खनन माफिया के वाहनों ने कुचलने का प्रयास भी किया गया।

1000 में लीगल दस्तावेज से उत्तराखंड पहुंच रही सामग्री

attack on police team raiding illegal mining at sirmaur.

शुक्रवार को पकड़े गए वाहनों के चालक, परिचालक और मजदूरों ने खुलासा किया कि अवैध खनन स्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर पहुंचते ही एम फार्म (लीगल दस्तावेज) उपलब्ध करवाए जाते हैं। इससे उत्तराखंड में जाकर अवैध खनन को वैध ढंग से गंतव्य स्थलों तक पहुंचाया जाता है।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि हिमाचल के आधा दर्जन से अधिक लोग इस खेल में शामिल हैं। इनके नाम का खुलासा संयुक्त टीम के समक्ष किया गया। खोदरी माजरी के आसपास के लोग अवैध खनन के एक वाहन के बदले 1000 रुपये लेते हैं। इस तरह अवैध खनन कर यमुना नदी को खोखला किया जा रहा है। इस खेल में उत्तराखंड के कुछ बड़े खनन माफिया शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed