फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University Nerchok: Entrance exam for Nursing in July, admissions will run till September 3

Atal Medical University: नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा जुलाई में, तीन सितंबर तक चलेंगे दाखिले

Thu, 23 Jun 2022 10:25 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 10:25 AM IST
सार

इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने मेडिकल विवि नेरचौक को शेड्यूल भेजा है। इसमें कहा गया है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया में देरी नहीं होने चाहिए। तीन सितंबर के बाद कोई भी दाखिला नहीं हो। 

विज्ञापन
Atal Medical University Nerchok: Entrance exam for Nursing in July, admissions will run till September 3
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से सत्र 2022-23 के लिए जुलाई में नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया है। अगस्त में काउंसलिंग और तीन सिंतबर से पहले दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का भी फैसला लिया गया है। ऐसे में एंट्रेंस टेस्ट करवाने के लिए विवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने मेडिकल विवि नेरचौक को शेड्यूल भेजा है। इसमें कहा गया है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया में देरी नहीं होने चाहिए। तीन सितंबर के बाद कोई भी दाखिला नहीं हो। 

विज्ञापन


2021-22 में दाखिलों की प्रक्रिया अप्रैल अंतिम तक चलने के कारण सेमेस्टर के लिए छह माह का समय पूरा नहीं होने के चलते परीक्षाएं करवाने के लिए मुश्किल हुई थी। ऐसे में मेडिकल विवि को कहा गया है कि दाखिलों की प्रक्रिया को तीन सितंबर से पहले ही पूरा करवाया जाए। अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि नर्सिंग की 2022-23 के लिए प्रवेश परीक्षा जुलाई में करवाई जाएगी और काउंसलिंग अगस्त में होगी। तीन सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग पहले सेमेस्टर की परीक्षा 16 से 30 जून तक
विवि की ओर से पहली बार करवाई जा रही बीएससी नर्सिंग पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जून से शुरू हो रही हैं। यह 30 जून तक जारी रहेंगी। इसमें तीन पेपर होंगे, जिनमें से एक पेपर संबंधित नर्सिंग कॉलेज में होगा। वहीं दो पेपर अटल विवि की ओर से करवाया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक रहेगा। कम्यूनिकेटिव इंग्लिश की परीक्षा 16 जून को, अप्लाइड अनाटॉमी और एप्लाइड फिजियोलॉजी की परीक्षा 29 जून को जबकि तीसरी परीक्षा अप्लाइड साइकोलॉजी 30 जून को होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सभी परीक्षा सुबह के सत्र में करवाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed