{"_id":"624c65d91014cb17685bc5f6","slug":"atal-medical-university-mbbs-supplementary-exam-result-declared-68-trainees-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 68 प्रशिक्षु पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 68 प्रशिक्षु पास
Tue, 05 Apr 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:23 PM IST
सार
मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम साल की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें 68 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा पास कर ली है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से एमबीबीएस सप्लीमेंटरी प्रथम साल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम के मुताबिक कुल 72 में से 68 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा उर्त्तीण कर ली है, जबकि 4 प्रशिक्षु असफल रहे। परीक्षा परिणाम को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा में असफल हुए चार प्रशिक्षुओं को अब दिसंबर में होने वाले परीक्षा में तीसरा मौका प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम साल की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें 68 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से परिणामों को सही समय पर घोषित किया जा रहा है। सप्लीमेंटरी परीक्षा पास करने के लिए प्रशिक्षुओं को विवि की ओर से चार मौके प्रदान किए जाते हैं। अगर चार बार में भी प्रशिक्षु पास नहीं होते हैं तो बाद में उनको एमबीबीएस से बाहर किया जाता है।
विज्ञापन