फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: Counseling for vacant seats of MBBS and BDS begins

Atal Medical University: एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू

Sat, 19 Aug 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 08:06 PM IST
सार

 अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट भी दो दिन बाद जारी होगी।

विज्ञापन
Atal Medical University: Counseling for vacant seats of MBBS and BDS begins
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू कर दिया है। इसके लिए शनिवार को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची के मुताबिक इस राउंड में खाली सीटों को भरने के लिए कुल 2748 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। एचपी, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा वाइज मेरिट लिस्ट जारी की गई है। एचपी कोटे के लिए 1,967 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं। जबकि मैनेजमेंट कोटे में 637 और एनआरआई कोटे में 92 अभ्यर्थी शामिल हैं। दो दिन बाद फाइनल मेरिट आने वाली है, जिसमें इनको शार्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सरकारी में एमबीबीएस में मात्र दो प्रतिशत सीटें ही खाली बची हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र में एमबीबीएस की 106 सीटें खाली हैं। बीडीएस की अभी 60 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं। एमबीबीएस की 106 सीटें महर्षि मार्केंडेश्वर विवि कुमारहट्टी सोलन में खाली बची हैं। अगर मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की खाली सीटों का ब्योरा देखा जाए तो यह कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट भी दो दिन बाद जारी होगी।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में खाली हैं बीडीएस की सीटें
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में 67, भोजिया डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल नालागढ़ में 47, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में 45 और हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में बीडीएस की 34 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सरकारी कॉलेजों में खाली हैं एमबीबीएस की सीटें
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में एमबीबीएस की 11, डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 8, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में 3, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा में 11, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा में 8 और डॉ. यशवंत परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन में 10 सीटें खाली बची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed