Atal Medical University: बीएससी-एमएसी नर्सिंग की पहले साल की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विश्वविद्यालय के शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा फार्म 12 अक्टूबर से भरे जाएंगे और फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग की पहले साल की वार्षिक परीक्षाएं 30 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचौक ने परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा फार्म 12 अक्टूबर से भरे जाएंगे और फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर रहेगी। इसके बाद 2,000 लेट फीस के साथ 20 अक्तूबर तक फार्म भर जाएंगे। 23 को ऑनलाइन सत्यापन और सभी नर्सिंग कॉलेज के हेड एवं प्रिंसिपल की ओर से एग्जामिनेशन फार्म सब्मिट करवाने की तिथि रहेगी। एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को डाउनलोड होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी शेड्यूल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
एमडी, एमएस और एमडीएस कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू
मंडी। एमडी, एमएस और एमडीएस कोर्स के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। पहले राउंड में जो सीटें खाली रही हैं, उनको भरा जा रहा है। अटल मेडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचौक के शेड्यूल अनुसार अलग-अलग गवर्नमेंट मेडिकल-डेंटल कॉलेज और प्राइवेट मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए 26 अगस्त को कैटेगरी वाइज प्रोविजनल मेरिट जारी होगी। सेकेंड राउंड की फाइनल मेरिट लिस्ट 28 अगस्त को जारी होगी। 29 अगस्त से 6 सितंबर तक अभ्यर्थियों से कॉलेज च्वाइस पूछी जाएगी। प्रोविजनल सीटों का आवंटन सात और फाइनल 8 सितंबर को होगा। काउंसलिंग में आवंटित सीटों में 10 से 11 सितंबर तक अभ्यर्थी ज्वाइन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दूसरे राउंड में खाली सीटों को भरा जाएगा।