फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: After two counseling 50 percent seats of BDS remained vacant in colleges

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: दो काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में खाली रह गईं बीडीएस की 50 फीसदी सीटें

Mon, 05 Dec 2022 12:10 PM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 12:10 PM IST
सार

अब इन सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि की ओर से अंतिम राउंड की काउंसलिंग करवाई जाएगी। विवि के अनुसार विभिन्न कॉलेजों में करीब 1,116 सीटें खाली बची हुई हैं।  

विज्ञापन
Atal Medical University: After two counseling 50 percent seats of BDS remained vacant in colleges
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीडीएस के लिए दो बार की काउंसलिंग के बाद भी डेंटल कॉजेलों में 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि की ओर से अंतिम राउंड की काउंसलिंग करवाई जाएगी। विवि के अनुसार विभिन्न कॉलेजों में करीब 1,116 सीटें खाली बची हुई हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसिज पांवटा साहिब सिरमौर में खाली पड़ी हुई हैं। इस संस्थान में कुल 100 में से 47 सीटें खाली हैं। इनमें  एचपी कोटे की 38 और मैनेजमेंट कोटा की 9 सीटें खाली बची हुई हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में  60 में से 32 सीटें खाली हैं। इनमें एचपी कोटे की 11 और मैनेजमेंट कोटे की 21 सीटें हैं। भोजिया कॉलेज एंड हॉस्पिटल नालागढ़ में कुल 60 सीटों में से  17 एचपी कोटा की जबकि मैनेजमेंट कोटे की 11 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। इसी प्रकार राजकीय डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शिमला में नौ सीटें बीडीएस की खाली पड़ी हैं। इनमें एचपी कोटे की नौ और एनआरआई कोटे की दो सीटें खाली हैं। अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉॅ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि जल्द ही मॉप अप राउंड में इन सीटों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की नौ सीटें खाली
 प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की नौ सीटें खाली रह गई हैं। इनको भी मॉप अप राउंड में भरा जाएगा। इनमें आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस की तीन सीटें हैं। इनमें एचपी कोटे की एक और एनआरआई की दो सीटें रिक्त हैं। डॉ राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन सीटें हैं। इनमें एक एचपी कोटे से और दो एनआरआई कोटे की हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भी तीन सीटें हैं। इनमें एचपी की एक और एनआरआई कोटे की तीन सीटें रिक्त पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed