फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atal bihari vajpayee poems will resonate on Shimla-Kalka Heritage railtracks

हेरिटेज शिमला-कालका रेल ट्रैक पर गूंजेंगी अटल की कविताएं

Sun, 19 Aug 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Aug 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee poems will resonate on Shimla-Kalka Heritage railtracks

हेरिटेज शिमला-कालका रेल ट्रैक पर पहली बार आज चलती ट्वॉय ट्रेन में कविता, गजल और कहानी पाठ का आयोजन हो रहा है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं के तराने छेड़कर उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी जा रही है।

विज्ञापन


इसमें हिमाचल के 30 साहित्यकार शिरकत कर रहे हैं। वे आम यात्रियों के बीच कविता पाठ का संदेश दे रहे हैं। हालांकि इस आयोजन का मकसद शिमला तक रेल ट्रैक पहुंचाने वाले बाबा भलखू को सम्मान देना भी है। जो बंद कमरों के बजाय आम लोगों के बीच हो रहा है।
विज्ञापन


हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष और साहित्यकार एसआर हरनोट ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे शिमला रेलवे स्टेशन से रेल यात्रा शुरू हो गई है जो बड़ोग तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कविता, गजल, कहानी और संस्मरण सत्र होंगे

Atal bihari vajpayee poems will resonate on Shimla-Kalka Heritage railtracks

दोपहर तीन बजे बड़ोग से वापस शिमला की ओर ट्रेन से प्रस्थान होगा। रेल यात्रा के दौरान कविता, गजल, कहानी और संस्मरण सत्र होंगे। शिमला से बड़ोग तक धरोहर रेलवे स्टेशनों समरहिल, तारादेवी, कैथलीघाट, कंडाघाट, कनोह और बड़ोग के नाम पर सत्र होंगे।

हरनोट ने बताया कि पहले सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस गोष्ठी को बाबा भलखू की स्मृति और सम्मान को समर्पित किया है।

भलखू चायल के पास झाजा गांव के विलक्षण प्रतिभा संपन्न ग्रामीण थे। पढ़ा-लिखा न होने के बावजूद बाबा भलखू की सलाह और सहयोग से अंग्रेज इंजीनियर शिमला-कालका रेलवे लाइन का निर्माण करने में सफल हो पाए थे।

हरनोट ने बताया कि नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर कंडा जेल में हुए साहित्यिक आयोजन के बाद यह आयोजन करवाया जा रहा है। अगले चरण में चायल के समीप स्थित बाबा भलखू के जन्म स्थान झाजा में भी साहित्यिक आयोजन करवाया जाएगा।

साहित्यिक गोष्ठी में यह लेखक लेंगे भाग 

Atal bihari vajpayee poems will resonate on Shimla-Kalka Heritage railtracks

साहित्यिक गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक (जेल) सोमेश गोयल, डॉ. कविता गोयल, विनोद प्रकाश गुप्ता, रेल प्रबंधक दिनेश शर्मा, सुदर्शन वशिष्ठ, एसआर हरनोट, हेमराज कौशिक, मीनाक्षी पाल, सतीश रतन, कुलराजीव पंत, आत्मा रंजन, सुमित राज, गुप्तेश्वर नाथ, विद्या निधि, दिनेश शर्मा, सीताराम शर्मा,

अंजलि दीवान, प्रियंबदा शर्मा, पौमिला ठाकुर, कौशल मुंगटा, उमा ठाकुर, कल्पना गांगटा, शांति स्वरूप शर्मा, अनुराग विजयवर्गीय, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, वंदना राणा, वंदना भागड़ा, रितांजलि हस्तीर और निर्मल चंदेल भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed