{"_id":"5b75534942c792585e78125a","slug":"atal-bihari-vajpayee-newscm-jairam-thakur-left-for-new-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल जी के निधन की सूचना मिलते ही सीएम जयराम दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी के निधन की सूचना मिलते ही सीएम जयराम दिल्ली रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Aug 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की निधन की सूचना मिलते ही सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि "श्रद्धेय अटल जी की सेहत को लेकर आ रहीं खबरें बेचैन करने वाली हैं। मैं अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर तत्काल दिल्ली जा रहा हूं। "
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए। इसको देखते हुए दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के अलावा अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
श्रद्धेय अटल जी की सेहत को लेकर आ रहीं खबरें बेचैन करने वाली हैं। मैं अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर तत्काल दिल्ली जा रहा हूं।भगवान से आदरणीय अटल जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं एवं सभी से अपील करता हूँ कि ऐसे महान पुरुष के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु आप भी प्रार्थना करें pic.twitter.com/MGNgRS7xWs
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 16, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए। इसको देखते हुए दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के अलावा अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
प्रीणी गांव के लोगों ने की पूजा
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द ठीक होने के लिए गांव के लोगों ने पूजा-अर्चना की। हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित प्रीणी गांव के शिवदयाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे गांव वासी हैं तथा गांव के लोगों ने उनके जल्द ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की है।
गांव के लोगों का एक दल दिल्ली के लिए भी रवाना हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि वाजपेयी पिछले एक दशक से मनाली नहीं आए हैं। वाजपेयी अंतिम बार पर्यावरण दिवस पर पांच जून 2006 में मनाली आए थे। प्रीणी गांव में अटल बिहारी वाजपेयी की निधन की सूचना मिलते ही शोक लहर छा गई।