फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atal bihari vajpayee latest news: cm jairam thakur left for new delhi

अटल जी के निधन की सूचना मिलते ही सीएम जयराम दिल्ली रवाना

Thu, 16 Aug 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Aug 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee latest news: cm jairam thakur left for new delhi
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की निधन की सूचना मिलते ही सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि "श्रद्धेय अटल जी की सेहत को लेकर आ रहीं खबरें बेचैन करने वाली हैं। मैं अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर तत्काल दिल्ली जा रहा हूं। "
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए। इसको देखते हुए दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के अलावा अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 

प्रीणी गांव के लोगों ने की पूजा

atal bihari vajpayee latest news: cm jairam thakur left for new delhi
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द ठीक होने के लिए गांव के लोगों ने पूजा-अर्चना की। हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित प्रीणी गांव के शिवदयाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे गांव वासी हैं तथा गांव के लोगों ने उनके जल्द ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की है।

गांव के लोगों का एक दल दिल्ली के लिए भी रवाना हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि वाजपेयी पिछले एक दशक से मनाली नहीं आए हैं। वाजपेयी अंतिम बार पर्यावरण दिवस पर पांच जून 2006 में मनाली आए थे। प्रीणी गांव में अटल बिहारी वाजपेयी की निधन की सूचना मिलते ही शोक लहर छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed