फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atal Bihari Vajpayee ashes immersed in sutlej beas chenab ravi and yamuna rivers in Himachal pradesh

हिमाचल की प्रमुख नदियों में भी विसर्जित होंगी अटल की अस्थियां

Mon, 20 Aug 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee ashes immersed in sutlej beas chenab ravi and yamuna rivers in Himachal pradesh

हिमाचल की प्रमुख नदियों में भी भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। दिल्ली से लाए जा रहे अस्थि कलश से अस्थियां लेकर प्रदेश के प्रमुख नेता इन्हें सतलुज, ब्यास, यमुना, चिनाब और रावी आदि नदियों में विसर्जित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में एक बैठक बैठक में दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सभी नदियों को एक - दूसरे से जोड़ना चाहते थे, इसीलिए यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सती ने बताया कि पार्टी 22 अगस्त को शिमला में प्रदेश स्तरीय शोक सभा आयोजित करेगी। इस शोक सभा में सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग भाग ले सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता सभी वर्गों के लोगों को इस विशाल शोक सभा में आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee ashes immersed in sutlej beas chenab ravi and yamuna rivers in Himachal pradesh

सत्ती ने कहा कि अटल देश के सर्वप्रिय नेता थे और उनका राजनीति से लंबा नाता रहा है। अटल को लोग राजनीतिक पार्टी से हटकर प्रेम करते थे और इसका स्वरूप अटल ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा यूएनओ में संबोधित कर दिखाया था। उस समय अटल विपक्ष के नेता थे और उनको सत्ता पक्ष ने इतने बड़े मुद्दे के लिए चुना था।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, पूर्व सांसद बिमला कश्यप सूद, महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रवि मेहता और मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी विशेष रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed