फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atal bihari birthday at manali.

अटल के बर्थडे पर मनाली में दीवाली सा जश्न

Thu, 25 Dec 2014 10:58 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
atal bihari birthday at manali.

पर्यटन नगरी मनाली से सटे प्रीणी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशियाना। कभी अटल के ठहाकों और उनकी कविताओं से गूंजने वाले इस आंगन में वीरवार को दोहरी खुशी के जश्न में किसी ने नाटी डाली तो किसी ने ढोल, नगाड़े और वाद्य यंत्र बजाए।

विज्ञापन


दिवाली जैसे जश्न में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं तो ईद सरीखे माहौल में एक-दूसरे को गले लगाया। मौका रहा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन और भारत रत्न। गांव में सुबह से ही लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। लोग भारत रत्न को खुद से जोड़कर देख रहे थे।
विज्ञापन


हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी थी। गांव के मेला ग्राउंड में अटल के जन्म दिन पर नवग्रहों की पूजा की गई। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुल्लवी पारंपरकि यंत्रों के साथ महिलाओं और पुरुषों ने नाटी का आयोजन किया। यह पूरा कार्यक्रम देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल के जन्मदिन पर शांता ने थामी झाडू़

atal bihari birthday at manali.

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस मना रही भाजपा के कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार ने वीरवार को महाराणा प्रताप मैदान मकड़ाहन में हाथ में झाड़ू थामकर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की।

उन्होंने साई पैलेस लब में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। शांता ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया है। हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे अपने साथ अधिक से अधिक सदस्यों को शामिल करें ताकि पार्टी मजबूत हो सके। शांता ने कहा कि 30 जनवरी 2015 तक हर स्कूल में लड़कियों व लड़कों के लिए अलग-अलग टॉयलेट होने चाहिए।

इसके लिए सांसद निधि से स्कूलों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिस पंचायत के हरेक घर में टॉयलेट होगा, उसे सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान मिलने से भाजपा का मनोबल बढ़ा है।

शिमला में भी जश्न

atal bihari birthday at manali.

वहीं, भाजपा के शिमला मंडल ने वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90वें जन्म दिवस पर विधायक सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में रिपन अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल से विशेष लगाव रहा।

इस कारण उन्होंने प्रदेश के कुल्लू जिले में अपना घर भी बनाया। प्रदेश में सड़कों का जो जाल बिछा है वह अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा चलाई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बदौलत ही है।  

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की भगवान से कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed