फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assistant town planner murder case inquiry handed over to divisional commissioner shimla

टीसीपी अफसर हत्याकांड की जांच मंडलायुक्त शिमला को सौंपी

Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
assistant town planner murder case  inquiry handed over to divisional commissioner shimla

कसौली में टीसीपी अफसर हत्याकांड मामले की जांच का जिम्मा सरकार ने मंडलायुक्त शिमला को सौंपा है। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद सरकार ने बुधवार को जांच के आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


15 दिन के भीतर मंडलायुक्त रिपोर्ट सौंपेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोलीकांड का शिकार हुईं सहायक नगर नियोजक शैल बाला के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव विनीत चौधरी के अनुसार वीरवार को सरकार पूरे तथ्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी।सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद सरकार ने घटनाक्रम के एक दिन बाद मंडलायुक्त शिमला के अधीन जांच टीम गठित कर दी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में हुई इतनी बड़ी चूक पर अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिजनों को पांच लाख रुपये राहतः सीएम

assistant town planner murder case  inquiry handed over to divisional commissioner shimla

पुलिस की मौजूदगी में टीसीपी अफसर सहित लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी पर गोली चलाने वाले आरोपी के मौके से फरार होने के पीछे की वजहों का पता जांच रिपोर्ट के बाद चलेगा। सरकार वीरवार को सुप्रीम कोर्ट को अवगत करवाएगी कि पूरे घटनाक्रम के दौरान क्या व्यवस्था रही। 

घटना की जांच का जिम्मा मंडलायुक्त शिमला को सौंपा गया है। मंडलायुक्त 15 दिन के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। मृतका के परिजनों को सरकार पांच लाख रुपये राहत राशि प्रदान की जाएगी और घायल व्यक्ति के इलाज का खर्च वहन करेगी।

वीरवार को घटना की स्टेटस रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी जाएगी। गोलीकांड के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रदेश में कानून व्यवस्था को कायम रखा जाएगा।-  जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed