फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

कसौली गोलीकांड: बांके बिहार मंदिर में छह घंटे बैठा रहा विजय, पकड़े कान

Fri, 04 May 2018 12:42 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

हिमाचल प्रदेश में कसौली में अवैध निर्माण ढहाने गई महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी विजय सिंह को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कसौली पुलिस के साथ वृंदावन, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय सिंह के वृंदावन में होने के सबसे पहले इनपुट्स दिल्ली पुलिस को मिले थे।

विज्ञापन


आरोपी वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में था और करीब छह घंटे से ज्यादा तक अपने दोनों कान पकड़कर मंदिर में बैठा रहा। वृंदावन में उसने ज्यादातर समय भगवान के सामने ही गुजारा था। वह भगवान से यही कहता रहा कि उसका होटल क्यों तुड़वा दिया और उससे क्या करवा दिया।
विज्ञापन


आरोपी आगे चाहता था कि वृंदावन में ही रहकर आगे की जिंदगी गुजारेगा। भगवान की सेवा करेगा। आरोपी को महिला अधिकारी के मरने से ज्यादा अपने होटल टूटने का दुख था। वह अब भी चहाता है कि उसका गेस्ट हाउस बच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट्स

assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस को आरोपी के वृंदावन में होने के इनपुट्स मिले थे। इस सूचना को कसौली पुलिस के साथ साझा किया गया और आरोपी विजय सिंह के फोटो व अन्य जानकारी मांगी गई।

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर रितेश कुमार को व्यक्तिगत मुखबिरी मिली थी कि आरोपी विजय सिंह बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में है।

एसीपी जसबीर मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर रितेश कुमार व एसआई धीरज की टीम ने  मंदिर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कसौली पुलिस के हवाले कर दिया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने विजय सिंह की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।

हाल ही में खरीदे थे 25 कारतूस

assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिल्ली होकर ही वृंदावन गया था। वह कसौली से बस से दिल्ली के सराय कालेखां बस अड्डे पहुंचा था। यहां से बस लेकर वृंदावन गया था। आरोपी ने मोबाइल रखना बंद कर दिया था। उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर था।

उसने महिला अधिकारी के ऊपर तीन गोलियां चलाई थीं। हाल ही में उसने 25 कारतूस खरीदे थे। पिस्टल व 22 कारतूस को उसने सोलन में ही फेंक दिया था। वृंदावन पहुंचकर पहले वह कुछ मंदिर में घूमता रहा और फिर बांके बिहार मंदिर में जाकर बैठ गया था।

यहां वह करीब छह से सात घंटे अपने दोनों कान पकड़कर बैठा रहा। वह भगवान से शिकायत करता रहा कि आखिर उससे ऐसी क्या गलती हुई कि उसका गेस्ट हाउस तुड़वा दिया। वह भगवान के सामने बीच-बीच में रोता भी था।

वह अब भी चाहता है कि उसका गेस्ट हाउस बच जाए

assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बुधवार को ही वृंदावन पहुंचा था। तभी से वह भगवान के सामने लगातार बैठा रहा। वह भगवान से यही दुआ करता रहा कि उसका गेस्ट हाउस किसी तरह बच जाए। उसे महिला अधिकारी की मौत का दुख नहीं था और गेस्ट हाउस टूटने का दुख था।  

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल रखना बंद कर दिया था। वह कहीं न कहीं से कसौली में किसी न किसी से बात कर रहा था। आरोपी का कहना था कि वह एक-दो दिन में अपनी मां को फोन करने वाला था। आरोपी कसौली में जहां फोन कर रहा था उससे भी दिल्ली पुलिस को इनपुट्स मिले थे।

तीसरे दिन भी तोड़े होटलों के अवैध निर्माण

assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

कसौली में टीसीपी महिला अफसर की हत्या के बाद तीसरे दिन वीरवार को भी होटलों के अवैध निर्माण तोड़े गए। सख्ती के बाद कुछ होटल मालिकों ने खुद ही अवैध निर्माण ढहा दिया। अफसर की हत्या के बाद किरकिरी झेली रही पुलिस ने अब सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमें 13 होटलों व गेस्ट हाउसों के अवैध निर्माण को गिरा रही है।

कइयों का 5 तो कइयों का 50 से 70 फीसदी तक निर्माण तोड़ा गया है। डीसी सोलन विनोद कुमार ने कहा कि वीरवार को सभी चार टीमों ने कार्रवाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि काम मेनुअली होने की वजह से इसमें वक्त लग रहा है। लेकिन सभी अवैध निर्माण तोड़ने के बाद टीमों से रिपोर्ट मांगी गई है।

टूटी पुलिस की नींद, कार्रवाई से पहले जमा करेगी लोगों के हथियार

assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

कसौली गोलीकांड में महिला अफसर की हत्या के बाद पुलिस की नींद टूटी है। इस घटना से सीख लेते हुए पुलिस ने अपनी शैली में बदलाव का फैसला लिया है। अब किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण या अवैध निर्माण हटाने से लेकर किसी सामाजिक विरोध प्रदर्शन की दशा में पुलिस पहले से ही क्षेत्र के असलहाधारियों की सूची तैयार करेगी। साथ ही उनके असलहों को पहले ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमा करा लेगी।

प्रयास रहेगा कि किसी भी सूरत में विरोध करने वालों के द्वारा असलहे का सरकारी तंत्र पर प्रयोग नहीं किया जा सके। इसके अलावा पहले ही क्षेत्र के आपराधिक या असामाजिक तत्वों को पाबंद किया जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार और पुलिस कर्मियों की चूक से महकमे की खासी किरकिरी हुई है। पुलिस की शैली पर उठ रहे सवालों के बीच अब महकमे के आला अधिकारी इमेज बदलने और कार्यशैली सुधारने पर जोर दे रहे हैं।

पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसमें क्षेत्र के असलहाधारियों के असलहे जमा कराने से लेकर शरारती व असामाजिक तत्वों को पाबंद करने और पर्याप्त मात्रा में स्थानीय पुलिस के अलावा बटालियनों से रिजर्व सुरक्षा बल तैनात करने को कहा गया है। यही नहीं, डीएसपी से ऊपर के स्तर के अधिकारी को खुद कार्रवाई के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांचने को कहा गया है। 

अवैध कब्जों पर सख्त कानून बनाए सरकार

assistant town planner murder case accused arrested from banke bihari vrindavan temple

सोलन के कसौली में गोली चलने से हुई महिला अधिकारी की मौत को सांसद शांता कुमार ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कसौली में अतिक्रमण को हटाते हुए एक सरकारी अधिकारी पर गोली चलाने की घटना प्रदेश के इतिहास में पहली है। इस घटना से पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बन गया है। सांसद शांता कुमार ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि यदि आवश्यकता हो तो सरकार एक विशेष कानून बनाए।

इसमें सरकारी संपत्ति पर होने वाले किसी भी गैर कानूनी कब्जे के लिए स्थानीय कर्मचारी व अधिकारी को दोषी ठहराया जाए और उसे कठोर सजा दी जाए। प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित करने के लिए यह अत्यंत जरूरी है। उन्होंने सरकारी कर्तव्य को निभाने वाली शैलबाला के निधन पर उनके पूरे परिवार से सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और देश में भी इस प्रकार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण बहुत अधिक हुए हैं। जब सर्वोच्च न्यायालय तक मामला पहुंचता है तो उस अतिक्रमण को जल्द हटाने का आदेश होता है।

करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो जाती है। इससे कुछ निर्दोष लोगों को भी बहुत हानि होती है। यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई लोग सरकार की संपत्ति को लावारिस समझ कर कब्जा कर लेते हैं। लेकिन, सबसे बड़े दोषी तो वे कर्मचारी और अधिकारी हैं जो आंखें बंद कर बिकते हैं और ऐसा गैर कानूनी काम करने देते हैं। लिहाजा, सबसे पहले उन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed