फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assessment process will be end for govt job in hp

सरकारी नौकरियों में पहले इंटरव्यू प्रथा खत्म, अब असेसमेंट की बारी

Sun, 26 Aug 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
assessment process will be end for govt job in hp

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के लिए पहले इंटरव्यू प्रथा खत्म की गई, अब 15 मिनट की असेसमेंट प्रक्रिया को खत्म करने या इसमें बदलाव की तैयारी है। ऐसा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


केवल लिखित परीक्षा लेकर ही कर्मचारियों का चयन कर लेने की संभावना पर विचार चल रहा है। यह व्यवस्था राज्य लोक सेवा आयोग और प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों के मामले में की जा रही है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था बिजली बोर्ड, एचआरटीसी, उद्योग, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग में होने वाली सीधी भर्तियों के मामले में भी लागू रहेगी। इस संबंध में प्रधान सचिव कार्मिक की ओर से इन तमाम संबंधित आयोगों, विभागों, बोर्ड-निगम के अधिकारियों को पांच सितंबर को बैठक मेें भी बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अंकों की असेसमेंट प्रक्रिया में कई तरह की खामियां

assessment process will be end for govt job in hp

यह बैठक आर्म्सडेल भवन शिमला में बुलाई गई है। सूत्रों ने बताया कि भर्ती करने वाली कुछ एजेंसियों की ओर से ही इस बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है कि लिखित परीक्षा के बाद होने वाले 15 अंकों की असेसमेंट प्रक्रिया में कई तरह की खामियां हैं।

ऐसे में या तो इन्हें दुरुस्त किया जाए या फिर कोई ऐसा तरीका निकाला जाए, जिससे कि असेसमेंट के बजाय महज लिखित परीक्षा ही इसके लिए आधार रह जाए। इसके लिए बाहरी राज्यों के पैट्रन का भी अध्ययन किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के स्तर पर इंटरव्यू की प्रथा को खत्म करने के बाद पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही हिमाचल में इन्हें खत्म कर दिया गया था। अब हिमाचल में भी इन्हें खत्म किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed